Friday, July 3, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर हसदेव ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत्त हुए सात कर्मचारियों को दी गई...

हसदेव ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत्त हुए सात कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अपने 27 से 41 वर्षों के दीर्घ कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया।

Advertisement

कोरबा, 01 जुलाई 2026 : हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPS) कोरबा पश्चिम से माह जून में वरिष्ठ पर्यवेक्षक लक्ष्मी प्रसाद साहू, विदेशी राम पटेल, तेरस राम धीवर, कनिष्ठ पर्यवेक्षक नंदकिशोर श्रीवास, गीताम्बर सिंह चंद्रा, भृत्य सुशीला बाई कंवर और संयंत्र सहायक श्रेणी दो विमल चंद देवांगन सेवानिवृत्त हो गए।

सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एमके. गुप्ता ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया।

अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री गुप्ता के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एके. शाह, आरके. पांडे, पीके जोशी, एसके. नायर, एससी. पाठक, परियोजना प्रबंधक एसके. पंड्या और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके कुरनाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

श्रम कल्याण केंद्र (जूनियर क्लब) में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

Advertisement

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अपने 27 से 41 वर्षों के दीर्घ कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें