Friday, July 3, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन WCL : BMS का दामन थामने का मिला इनाम, सुनील मोहितकर कंपनी...

WCL : BMS का दामन थामने का मिला इनाम, सुनील मोहितकर कंपनी सुरक्षा समिति के सदस्य बनाए गए

ABKMS ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) की कंपनी सुरक्षा समिति में अपने नए प्रतिनिधि के मनोनयन की सूचना जारी की है

Advertisement

नागपुर, 1 जुलाई (IndustrialPunch Desk) : भारतीय मजदूर संघ (BMS) का दामन थामने के 24 घण्टे के भीतर ही WCL एटक के श्रमिक नेता सुनील मोहितकर उपकृत कर दिए गए हैं। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने सुनील को डब्ल्यूसीएल की कंपनी सुरक्षा समिति में यूनियन का प्रतिनिधि मनोनित किया है।

इसे भी पढ़ें: WCL : श्रमिक नेता सुनील मोहितकर ने एटक को किया बाय- बाय, समर्थकों के साथ BMS में ली एंट्री

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) की कंपनी सुरक्षा समिति में अपने नए प्रतिनिधि के मनोनयन की सूचना जारी की है। यह पत्र 30 जून 2026 को WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) को भेजा गया।

संघ के महासचिव सुजीत सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पाथाखेड़ा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व कर रहे प्रमोद सिंह के स्थान पर अब चंद्रपुर (नॉर्थ) क्षेत्र के सुनील मोहितकर को कंपनी सुरक्षा समिति में संगठन का नया प्रतिनिधि नामित किया गया है।

Advertisement

पत्र में WCL प्रबंधन से अनुरोध किया गया है कि नव-नामित प्रतिनिधि को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि कंपनी में खनन सुरक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा मानकों तथा श्रमिकों से जुड़े सुरक्षा संबंधी मुद्दों के समाधान में प्रभावी समन्वय स्थापित किया जा सके।

इसे भी पढ़ें: Coal Crime Files – Episode 3 : अवैध खनन, मौत की सुरंगें, बंद खदानों में कौन करता है खनन? 

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने आशा व्यक्त की है कि यह मनोनयन कंपनी और श्रमिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें