Tuesday, August 25, 2026
Home Jobs SECL भर्ती 2026 : 1,055 पदों की CBT परीक्षा की प्रोविजनल Answer...

SECL भर्ती 2026 : 1,055 पदों की CBT परीक्षा की प्रोविजनल Answer Key जारी

SECL द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी उत्तर कुंजी (Answer Key) देख सकते हैं।

Advertisement

बिलासपुर। दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने वर्ष 2026 की भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की प्रोविजनल Answer Key जारी कर दी है। यह Answer Key Mining Sirdar, Deputy Surveyor तथा Assistant Foreman (Electrical) सहित कुल 1,055 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा से संबंधित है।

SECL द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी उत्तर कुंजी (Answer Key) देख सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञ समिति द्वारा समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा।

SECL ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ही अपनी आपत्तियां आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन दर्ज करें। समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Advertisement

इस भर्ती अभियान के माध्यम से SECL विभिन्न तकनीकी एवं पर्यवेक्षी पदों पर कुल 1,055 रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। अब अभ्यर्थियों की नजर अंतिम Answer Key और परिणाम की घोषणा पर टिकी हुई है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट