Saturday, July 18, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर Coal Alert: 26 बिजली संयंत्रों में Critical Coal Stock, बिजली उत्पादन पर...

Coal Alert: 26 बिजली संयंत्रों में Critical Coal Stock, बिजली उत्पादन पर बढ़ी निगरानी

कई संयंत्रों के सामने रेलवे रेक की कमी, कोयला आपूर्ति में देरी तथा लॉजिस्टिक समस्याएं प्रमुख कारण बताई गई हैं।

Advertisement

नई दिल्ली, 18 July (IndustrialPunch Desk) : केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) की 17 जुलाई 2026 की Daily Coal Stock Report के अनुसार, देश के 190 चालू ताप विद्युत संयंत्रों में से 26 पावर प्लांट Critical Coal Stock की स्थिति में हैं। इनमें 20 घरेलू कोयला आधारित तथा 6 आयातित कोयला आधारित बिजली संयंत्र शामिल हैं।

CEA रिपोर्ट के अनुसार, इन संयंत्रों में कोयले का भंडार निर्धारित मानक से काफी कम है। कई संयंत्रों के सामने रेलवे रेक की कमी, कोयला आपूर्ति में देरी तथा लॉजिस्टिक समस्याएं प्रमुख कारण बताई गई हैं।

राज्यवार Critical Coal Stock वाले पावर प्लांट

  • मध्य प्रदेश : Shree Singaji TPP
  • महाराष्ट्र : Amravati TPS
  • आंध्र प्रदेश : Dr. N. Tata Rao TPS, Rayalaseema TPS, Damodaram Sanjeevaiah TPS
  • तेलंगाना : Kothagudem TPS (New), Yadadri TPS
  • पश्चिम बंगाल : D.P.L. TPS
  • उत्तर प्रदेश : Mahan TPP, Niwari TPP
  • तमिलनाडु : Tuticorin (Private) TPP, OPG Power Generation Pvt. Ltd.
  • महाराष्ट्र : Adani Power Tiroda TPP
  • वॉशरी रिजेक्ट आधारित (CG) : Kasaipalli TPS, Ratija TPS
  • आयातित कोयला आधारित: Adani Mundra TPP-I & II, Adani Mundra TPP-III, Adani Udupi TPP, Toranagallu TPS (SBU-I), Toranagallu TPS (SBU-II), Tulsyan NEC Ltd. TPS

CEA के अनुसार स्थिति

Advertisement
  • कुल रिपोर्टिंग पावर प्लांट: 190
  • Critical Coal Stock वाले प्लांट: 26
  • Domestic Coal Based: 20
  • Imported Coal Based: 6

मुख्य कारण

  • रेलवे रेक की उपलब्धता बढ़ाने की आवश्यकता।
  • Coal India की सहायक कंपनियों (SECL, MCL, NCL, SCCL, ECL, CCL आदि) से कोयला आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश।
  • कुछ संयंत्रों में बंदरगाह (Port) पर पड़े आयातित कोयले को शीघ्र उठाने की आवश्यकता।
  • कुछ निजी आयातित कोयला आधारित संयंत्रों को तत्काल आयात बढ़ाने की सलाह।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट