Friday, July 31, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, रायपुर सेंट्रल बना...

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, रायपुर सेंट्रल बना चैंपियन

गौरतलब है कि अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार अटल बिहारी वाजपेयी विद्युत संयंत्र, मड़वा को मिली थी।

Advertisement

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज (CS Power Companis) की अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रायपुर सेंट्रल की टीम ने एचटीपीएस कोरबा पश्चिम की टीम पर जीत दर्ज कर ली। टीम इवेंट में रायपुर सेंट्रल ने पिछली बार भी जीत दर्ज की थी। विजयी टीम रायपुर सेंट्रल समेत विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अभियंता श्री रजनीश जांगड़े ने विनर ट्रॉफी सौंपी।

मेंस सिंगल में दुर्ग रीजन के रजनीश ओबेराय ने जीत दर्ज की जबकि रायपुर सेंट्रल के खिलाड़ी अनुराग शर्मा को रनर का खिताब मिला। मेन्स डबल में दुर्ग रीजन के रजनीश ओबेराय एवं समीर तिवारी ने जीत दर्ज की। जबकि रायपुर सेंट्रल के खिलाड़ीएस. जार्ज एवं बाहुबली जैन को रनर का खिताब मिला है।

विमेन्स सिंगल में रायपुर रीजन की दिव्या आमडे विजयी रहीं जबकि रायपुर सेंट्रल की खिलाड़ी उपासी धनगड़ को रनरअप का खिताब मिला। विमेंन्स डबल में रायपुर सेंट्रल की श्रद्धा वर्मा एवं उपासी धनगड़ विजयी रहीं जबकि रनरअप का खिताब रायपुर रीजन की दिव्या आमडे एवं यशोदा रौतिया को मिला।

Advertisement

गौरतलब है कि अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार अटल बिहारी वाजपेयी विद्युत संयंत्र, मड़वा को मिली थी। जूनियर क्लब भवन परिसर में आयोजित इस स्पर्धा में पॉवर कंपनीज की आठ टीम ने हिस्सा लिया। इनमें रायपुर सेंट्रल, रायपुर रीजन, अंबिकापुर रीजन, बिलासपुर रीजन, एचटीपीएस कोरबा पश्चिम, डीएसपीएम कोरबा पूर्व, एबीटीवीएस मड़वा और दुर्ग रीजन शामिल हैं।

समापन समारोह में विद्युत गृह से विद्युत गृह से अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरएल धु्रव, एन. लकरा, आरके. नायक, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ अभय मिश्रा, रेफरी सुनील शुक्ला समेत वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए खेल समिति के सदस्यों ने भरपूर सहयोग किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव केक.े टोप्पो एवं सहसचिव दिनेश मेश्राम ने खेल समिति को धन्यवाद देते हुए आभार जताया है।

राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन

अखिल भारतीय पॉवर कंपनी प्रतियोगिता के लिए टेबल टेनिस के 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। पुरूष टीम में रजनीश ओबेराय, अनुराग शर्मा, प्रशांत बापट, अनिल अग्रवाल, समीर तिवारी, सागर पिंपलापुरे, टीपी सिंह और विवेक पटेल शामिल हैं। जबकि महिला टीम में दिव्या आमडे, उपासी धनगड़, श्रद्धा वर्मा, डॉ. रेणु कौशिक, शोभना सिंह और शिखा खांडे शामिल हैं।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट