Saturday, August 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) रेलवे रेलवे में जवाबदेही पर बड़ा एक्शन, 5 अधिकारियों पर गिरी समयपूर्व सेवानिवृत्ति...

रेलवे में जवाबदेही पर बड़ा एक्शन, 5 अधिकारियों पर गिरी समयपूर्व सेवानिवृत्ति की गाज

भ्रष्टाचार, ईमानदारी और कार्यकुशलता के मानकों पर समीक्षा के बाद रेलवे बोर्ड की कार्रवाई, 'जीरो टॉलरेंस' नीति दोहराई।

Advertisement

नई दिल्ली | IndustrialPunch : भारतीय रेलवे ने प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पांच ग्रुप ‘A’ अधिकारियों की समयपूर्व सेवानिवृत्ति (Premature Retirement) की सिफारिश की है।

इसे भी पढ़ें: CMD- Director पदों की भर्ती हुई डिजिटल, PESB ने खत्म की ऑफलाइन आवेदन व्यवस्था

रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय की समीक्षा समितियों (Review Committees) ने यह कार्रवाई भारतीय रेलवे स्थापना संहिता (Indian Railway Establishment Code) वॉल्यूम-II के नियम 1802(a) के तहत की है, जो मौलिक नियम (FR) 56(j) के समकक्ष है।

रेलवे बोर्ड की समीक्षा समितियों ने भारतीय रेलवे स्वास्थ्य सेवा (IRHS) के दो वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (SAG) अधिकारियों, उत्तरी रेलवे (Northern Railway) के IRSE के एक JAG अधिकारी, IRSEE के एक अधिकारी तथा पश्चिम रेलवे (Western Railway) के IRTS के एक JAG अधिकारी की समयपूर्व सेवानिवृत्ति की अनुशंसा की है।

Advertisement

विस्तृत सेवा रिकॉर्ड की हुई समीक्षा

रेल मंत्रालय के अनुसार, समीक्षा समितियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों के वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन प्रतिवेदन (APAR), ईमानदारी (Integrity) से जुड़े रिकॉर्ड, सतर्कता (Vigilance) इनपुट, अनुशासनात्मक मामलों तथा अन्य सेवा अभिलेखों का विस्तृत परीक्षण किया। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद समितियों ने सर्वसम्मति से इन अधिकारियों को जनहित में समयपूर्व सेवानिवृत्त करने की सिफारिश की।

इसे भी पढ़ें: रावघाट– जगदलपुर रेल परियोजना को मिली नई रफ्तार, तीसरा EPC टेंडर जारी

भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

भारतीय रेलवे ने स्पष्ट किया है कि संगठन भ्रष्टाचार, ईमानदारी की कमी और कार्य में अक्षमता के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कार्य करता है। रेलवे का कहना है कि सार्वजनिक सेवा में ईमानदारी, अनुशासन और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों के तहत की जाने वाली ऐसी कार्रवाई का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट