Saturday, August 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल BCCL में करोड़ों का टैक्स खेल? 54 कर्मचारियों ने फर्जी रिफंड से...

BCCL में करोड़ों का टैक्स खेल? 54 कर्मचारियों ने फर्जी रिफंड से उड़ाए ₹86 लाख

जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों ने आयकर अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गलत कटौतियों और छूट का दावा कर रिफंड प्राप्त किया

Advertisement

धनबाद | IndustrialPunch : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के 54 कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से गलत आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल कर ₹86.21 लाख का फर्जी आयकर रिफंड लेने का मामला सामने आया है। आयकर विभाग की प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: 47 हजार पेंशन बंद, 21 हजार को ₹1,000 से कम पेंशन… कोल एम्प्लॉइज फोरम ने उठाए गंभीर मुद्दे

जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों ने आयकर अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गलत कटौतियों और छूट का दावा कर रिफंड प्राप्त किया। आयकर विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि कुछ मामलों में एक ही चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) द्वारा रिटर्न दाखिल किए गए थे, जिसके बाद सभी संबंधित फाइलों का ऑडिट कराया गया।

जांच के दौरान कर्मचारियों ने कथित तौर पर अपनी त्रुटियां स्वीकार करते हुए संशोधित आयकर रिटर्न (Revised Return) दाखिल किए हैं। इसके बावजूद आयकर विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, अब तक 35 कर्मचारियों ने अपने आयकर रिटर्न संशोधित कर दिए हैं। हालांकि, विभाग पूरे प्रकरण में टैक्स चोरी, गलत दावों और अन्य संभावित वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: जुलाई 2026: लक्ष्य से पीछे रही CIL, ECL और WCL ने दिखाया दम, MCL का प्रदर्शन सबसे कमजोर

आयकर विभाग का मानना है कि यदि किसी करदाता द्वारा जानबूझकर गलत जानकारी देकर कर लाभ या रिफंड प्राप्त किया जाता है, तो संबंधित प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट