Thursday, August 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन SECL में सदस्यता सत्यापन की रणभेरी, HMS ने भरी हुंकार, नाथूलाल पाण्डेय...

SECL में सदस्यता सत्यापन की रणभेरी, HMS ने भरी हुंकार, नाथूलाल पाण्डेय बोले— ‘एकता से फिर होगा कब्जा’

नाथूलाल पाण्डेय ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए नए लेबर कोड, सदस्यता सत्यापन और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी

Advertisement

कोरबा | Industrial Punch : एसईसीएल में प्रस्तावित यूनियन सदस्यता सत्यापन 2026 से पहले कोयला मजदूर सभा (HMS) ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक में संगठन ने सदस्यता सत्यापन, नए लेबर कोड, श्रमिक हितों और आगामी रणनीति पर व्यापक मंथन किया।

सभा में केंद्रीय अध्यक्ष बजरंगी शाही, केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय, केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कोरबा संभागीय प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष हरि यादव, कंपनी सेफ्टी बोर्ड सदस्य आनंद मिश्रा, विभिन्न क्षेत्रों के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी, प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: यूनियन सदस्यता सत्यापन: SECL में नाथूलाल पाण्डेय की साख पर बड़ा संकट!, KMP झटका देने की तैयारी में

सदस्यता सत्यापन को लेकर संगठन ने तेज की तैयारी

Advertisement

केंद्रीय अध्यक्ष बजरंगी शाही ने कहा कि आगामी सदस्यता सत्यापन संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और श्रमिकों के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोयला मजदूर सभा श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

नाथूलाल पाण्डेय ने दी रणनीति, लेबर कोड पर भी की चर्चा

केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए नए लेबर कोड, सदस्यता सत्यापन और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, संगठनात्मक एकता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका ही सदस्यता सत्यापन में सफलता की कुंजी होगी।

‘जो हमारे नहीं, उन्हें रखने का कोई मतलब नहीं’

सभा में केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कोरबा संभागीय प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि श्रमिक हित सर्वोपरि हैं और सभी को मिलकर संगठन को मजबूत बनाना होगा।

सुरक्षा और सम्मान दोनों जरूरी: आनंद मिश्रा

कंपनी सेफ्टी बोर्ड सदस्य आनंद मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ सम्मान भी हर मजदूर का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कोयला मजदूर सभा आगे भी श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

इसे भी पढ़ें: SECL कुसमुंडा भूमि अधिग्रहण पर बड़ा खुलासा, संसद में सरकार ने खोले दस्तावेज

पहली केंद्रीय बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

जनवरी 2026 में गठित नई केंद्रीय कार्यकारिणी की यह पहली औपचारिक बैठक थी। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, श्रमिक समस्याओं, वेतन, सामाजिक सुरक्षा, कार्यस्थल सुविधाओं और भविष्य की रणनीति सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

सभा में विशेष आमंत्रित सदस्य नौशाद खान ने भी संगठन की एकजुटता और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट