Thursday, August 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन JBCCI- XII में देरी पर भड़का OBC संगठन, 10 अगस्त के आंदोलन...

JBCCI- XII में देरी पर भड़का OBC संगठन, 10 अगस्त के आंदोलन को दिया खुला समर्थन

एचएमएस, इंटक, सीटू और एटक के संयुक्त मोर्चा द्वारा 10 अगस्त को जेबीसीसीआई के गठन की मांग को लेकर पूरे कोल सेक्टर में प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisement

कोरबा | Industrial Punch : JBCCI- XII के गठन, 12वें वेतन समझौते और कोयला कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रस्तावित आंदोलन को एक और संगठन का समर्थन मिल गया है। बैकवर्ड क्लास (O.B.C.) कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने 10 अगस्त 2026 को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन/आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: Labour Codes : सरकार का बड़ा खुलासा! पूरे देश में अब तक लागू नहीं हो सके नए लेबर कोड

एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव जय बहादुर सिंह यादव द्वारा जारी पत्र में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के निदेशक (HR) को संबोधित करते हुए कहा गया है कि JBCCI- XII के गठन में हो रही देरी, 12वें वेतन समझौते की प्रक्रिया में ठहराव और कर्मचारियों की लंबित मांगों के कारण कोयला कर्मचारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है।

पत्र में कहा गया है कि श्रमिक संगठनों द्वारा 10 अगस्त, 2026 को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का संगठन पूर्ण समर्थन करता है और प्रबंधन से आग्रह किया गया है कि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए JBCCI- XII का शीघ्र गठन किया जाए तथा 12वें वेतन समझौते की प्रक्रिया को तत्काल आगे बढ़ाया जाए।

Advertisement

एसोसिएशन ने यह भी कहा कि कोयला उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों की जायज मांगों का समयबद्ध समाधान औद्योगिक शांति और बेहतर श्रम संबंधों के लिए आवश्यक है। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि कोल इंडिया प्रबंधन सकारात्मक पहल करते हुए वेतन समझौते और अन्य लंबित मुद्दों पर शीघ्र निर्णय करेगा।

पत्र की प्रतिलिपि CIL मुख्यालय, सभी अनुषंगी कंपनियों (BCCL, CCL, CMPDIL, ECL, NCL, NEC, MCL, SECL, WCL) संबंधित निदेशकों तथा श्रमिक संगठनों को भी प्रेषित की गई है।

इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII से पहले बड़ा खुलासा, Apex JCC मिनट्स में सामने आई CIL प्रबंधन और यूनियनों की असली बहस

यहां बताना होगा कि एचएमएस, इंटक, सीटू और एटक के संयुक्त मोर्चा द्वारा 10 अगस्त को जेबीसीसीआई के गठन की मांग को लेकर पूरे कोल सेक्टर में प्रदर्शन किया जाएगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

 

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट