कोरबा | Industrial Punch : Coal India Limited ने अपनी 52वीं Annual General Meeting (AGM) की तारीख तय कर दी है। कंपनी की 52वीं AGM 31 अगस्त, 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगी। AGM में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित ₹5.25 प्रति इक्विटी शेयर के Final Dividend पर शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।
4 सितंबर को Record Date
Coal India ने Final Dividend के लिए 4 सितंबर, 2026 को Record Date निर्धारित की है। इस तारीख के आधार पर यह तय किया जाएगा कि किन शेयरधारकों को Final Dividend का लाभ मिलेगा।
शेयरधारकों के लिए अहम तारीखें
- 52वीं AGM: 31 अगस्त 2026
- Final Dividend: ₹5.25 प्रति शेयर, शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन
- Record Date: 4 सितंबर 2026
- AGM माध्यम: Video Conferencing/OAVM
Coal India के लिए यह AGM कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, भविष्य की रणनीति और शेयरधारकों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा का प्रमुख मंच होगी।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









