Tuesday, August 11, 2026
Home Jobs IOCL में 433 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं-ITI से लेकर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट...

IOCL में 433 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं-ITI से लेकर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट तक के लिए मौका

IOCL की भर्ती में ट्रेड अप्रेंटिस के 398 पद और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 35 पद शामिल हैं। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए इस विज्ञापन में कोई पद नहीं रखा गया

Advertisement

नई दिल्ली | Industrial Punch : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने मार्केटिंग डिवीजन-नॉर्दर्न रीजन के लिए अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 433 अप्रेंटिस पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: इंडियन ओवरसीज बैंक में 250 पदों पर भर्ती, 8 अगस्त से आवेदन शुरू, छत्तीसगढ़ में भी 6 वैकेंसी

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

IOCL की भर्ती में ट्रेड अप्रेंटिस के 398 पद और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 35 पद शामिल हैं। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए इस विज्ञापन में कोई पद नहीं रखा गया है।

Advertisement

ट्रेड अप्रेंटिस के पद:

  • मैकेनिकल – 177
  • इलेक्ट्रिकल – 60
  • इंस्ट्रूमेंटेशन – 34
  • सिविल – 27
  • कंप्यूटर साइंस/IT – 30
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर – 30
  • अकाउंट्स असिस्टेंट – 20
  • लैबोरेटरी असिस्टेंट – 20

टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पद:

  • मैकेनिकल – 15
  • इलेक्ट्रिकल – 10
  • इंस्ट्रूमेंटेशन – 5
  • सिविल – 3
  • कंप्यूटर साइंस/IT – 2

8 अगस्त से आवेदन शुरू

IOCL के विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त 2026 से शुरू होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। फीस भुगतान की अंतिम तिथि भी 28 अगस्त है।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • ट्रेड अप्रेंटिस: संबंधित ट्रेड में 10वीं पास + ITI
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस: संबंधित विषय में 10+2 (PCM) + 3 वर्षीय डिप्लोमा

आयु सीमा 18 से 24 वर्ष रखी गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन योग्यता परीक्षा में प्राप्त मेरिट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

प्रशिक्षण IOCL मार्केटिंग डिवीजन के नॉर्दर्न रीजन के अंतर्गत दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में होगा। अप्रेंटिस नियमों के अनुसार स्टाइपेंड का भुगतान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 1235 सरकारी नौकरियों का बड़ा ऐलान! छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज़ में निकली मेगा भर्ती

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को संबंधित NAPS/NATS पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

  • आवेदन की शुरुआत: 08 अगस्त 2026
  • अंतिम तिथि: 28 अगस्त 2026
  • कुल पद: 433

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट