Tuesday, August 11, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन SECL कुसमुंडा में कोयला मजदूर सभा का शक्ति प्रदर्शन! सदस्यता सत्यापन के...

SECL कुसमुंडा में कोयला मजदूर सभा का शक्ति प्रदर्शन! सदस्यता सत्यापन के लिए पदाधिकारियों को कमान

नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, गुटबाजी पर दो टूक संदेश; श्रमिक हितों के लिए एकजुट होकर मैदान में उतरने का आह्वान

Advertisement

कोरबा | Industrial Punch : कोयला मजदूर सभा (HMS) ने SECL कुसमुंडा क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। विकास नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में आगामी सदस्यता सत्यापन को लेकर नई रणनीति तैयार की गई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करने के साथ उन्हें क्षेत्रवार संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

इसे भी पढ़ें: कोयला श्रमिकों के अधिकारों पर नाथूलाल पाण्डेय का बड़ा बयान, वेतन-पेंशन में कटौती पर चेतावनी

बैठक में केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कोरबा संभागीय प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल, कुसमुंडा-कोरबा एवं CWS प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, गेवरा-दीपका एवं CEWS प्रभारी नौशाद खान, केंद्रीय सचिव-सह महामंत्री दीपका क्षेत्र एवं JCC गेवरा/दीपका गिरिजा साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सदस्यता सत्यापन पर संगठन ने कसी कमर

Advertisement

बैठक का प्रमुख फोकस आगामी सदस्यता सत्यापन रहा। पदाधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में सक्रिय होकर काम करने और सत्यापन प्रक्रिया को समय सीमा के भीतर पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई। वक्ताओं ने संगठन की उपलब्धियों, श्रमिक हितों के लिए किए गए कार्यों और संगठन की साख को कर्मचारियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही कामगारों को श्रमिक हितों से जुड़े नियमों और कानूनों की जानकारी देने की बात कही गई।

गुटबाजी के खिलाफ कड़ा संदेश

केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल ने संगठन में एकजुटता पर जोर देते हुए गुटबाजी और आपसी विखंडन से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को एकजुट होकर काम करना होगा।

उन्होंने कुसमुंडा क्षेत्र में कोयला मजदूर सभा को संगठन की रीढ़ बताते हुए श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को क्षेत्र में शीर्ष स्थान तक पहुंचाने के लिए मेहनत करने की अपील की।

सदस्यता सत्यापन को लेकर राकेश श्रीवास्तव ने दिया जोर

राकेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में पिछले वर्ष के सदस्यता सत्यापन के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए आगामी सत्यापन के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों को पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कर्मचारियों के हितों के प्रति लगातार तत्पर रहना जरूरी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को श्रमिकों के बीच सक्रिय संपर्क बनाए रखने और सदस्यता सत्यापन को गंभीरता से पूरा करने की बात कही।

नौशाद खान बोले—जिम्मेदारी के अनुरूप करनी होगी मेहनत

नौशाद खान ने संगठन के प्रति अपने लंबे जुड़ाव और समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि पद के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है। उन्होंने आगामी सदस्यता सत्यापन की समय-सीमा को देखते हुए पदाधिकारियों से पूरी लगन और मेहनत के साथ काम करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कामगारों को श्रमिक हितों से जुड़े नियमों और कानूनों की जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि परिस्थितियां अनुकूल हों या प्रतिकूल, संगठन के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए श्रमिकों के बीच सक्रिय रहना होगा। उन्होंने महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय और केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल के संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी

बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष आर.एस. पाल ने संगठन के पद से अधिक कार्य और जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी को मिलकर काम करने की अपील की।

क्षेत्रीय महामंत्री अशोक कुमार साहू ने कहा कि नए दायित्व के बाद संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा और नए जोश के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसका सकारात्मक परिणाम आगामी सदस्यता सत्यापन में दिखाई देगा।

इसे भी पढ़ें: इंटक विवाद में बड़ा उलटफेर! सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

श्रमिक समस्याओं को लेकर भी चर्चा

बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई। क्वार्टर की समस्या, अवैध कब्जे और श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

बैठक में क्षेत्रीय, परियोजना और यूनिट समितियों के पदाधिकारियों एवं कमेटी सदस्यों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट