Tuesday, August 11, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन LIC कर्मचारियों की मांगों पर दिल्ली में गरजा BMS! पेंशन रिवीजन से...

LIC कर्मचारियों की मांगों पर दिल्ली में गरजा BMS! पेंशन रिवीजन से भर्ती तक 7 मुद्दों पर सांसद को सौंपा ज्ञापन

LIC कर्मचारियों की पेंशन, वेतन वृद्धि, भर्ती, ट्रांसफर पॉलिसी और ठेका श्रमिकों से जुड़ी 7 मांगें BMS और AILIEA ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने रखीं।

Advertisement

नई दिल्ली | Industrial Punch : नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंश्योरेंस ऑफिसर्स (NOINO) संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की 25वीं वर्षगांठ यानी रजत जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के 25, के.जी. मार्ग, कनॉट प्लेस स्थित दिल्ली मंडल कार्यालय-1 में आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन (AILIEA) ने सहयोगी संगठन के रूप में सहभागिता की।

इसे भी पढ़ें: LIC का शानदार प्रदर्शन: पहली तिमाही में 22.81% बढ़ा मुनाफा, नया कारोबार 61% उछला

कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं भारतीय मजदूर संघ दिल्ली प्रदेश के महामंत्री डॉ. दीपेन्द्र चाहर और उपाध्यक्ष मूलचन्द विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

LIC कर्मचारियों की 7 बड़ी मांगें सांसद के सामने

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान NOINO और AILIEA की ओर से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को संयुक्त ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में LIC कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें

  • रविन्द्र चोपड़ा से संबंधित लंबित अनुशासनात्मक प्रकरण को तत्काल समाप्त किया जाए।
  • सभी मंडल एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में AILIEA/NOINO के लिए यूनियन कार्यालय उपलब्ध कराया जाए।
  • स्थानांतरण नीति में कथित भेदभाव समाप्त कर पारदर्शी एवं मानवीय ट्रांसफर पॉलिसी लागू की जाए।
  • LIC कर्मचारियों की अगस्त 2027 की वेतन वृद्धि को पहले की तरह बेहतर और जल्द लागू किया जाए।
  • सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का रिवीजन कर महंगाई के अनुरूप समायोजन किया जाए।
  • LIC में कार्यरत ठेका श्रमिकों को समान काम के लिए समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा दी जाए।
  • तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती के साथ खेलकूद आरक्षण के तहत भर्ती भी जल्द की जाए।

वित्त मंत्री से करेंगे मुलाकात

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूनियनों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर इन मुद्दों के समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम से पहले मंडल प्रबंधक के चैंबर में हुई चर्चा के दौरान सांसद ने यूनियन कार्यालय नहीं होने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने यूनियन कार्यालय की आवश्यकता पर जोर देते हुए दिल्ली मंडल-1 में कार्यालय उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

वहीं BMS दिल्ली प्रदेश के महामंत्री डॉ. दीपेन्द्र चाहर ने भी केंद्रीय समिति के माध्यम से कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही।

इसे भी पढ़ें: बिना भनक लगे बिके LIC के शेयर! सरकार ने रिकॉर्ड फंड जुटाकर बाजार को चौंकाया

बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में NOINO के सुजीत कुमार, पचम सिंह रावत, आर.के. पाण्डेय, कविता जी सहित AILIEA के अखिल भारतीय महामंत्री प्रमोद राणा, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष सुभाष नायर, उत्तर क्षेत्र महामंत्री रविन्द्र चोपड़ा, रवि गौदियाल, गंगा सिंह रावत, शांति देवी, सीमा, उपमा सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में AILIEA के अखिल भारतीय महामंत्री प्रमोद राणा ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट