Thursday, August 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Coal India ने नए 20 अस्पतालों को किया Empanelled, कर्मचारियों और पेंशनर्स...

Coal India ने नए 20 अस्पतालों को किया Empanelled, कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा इलाज का लाभ

रायपुर से अकेले 5 अस्पताल, जबकि वाराणसी से 4 अस्पताल जुड़े हैं। इससे इन शहरों में Coal India beneficiaries के लिए चिकित्सा विकल्पों का दायरा बढ़ा है।

Advertisement

कोरबा | IndustrialPunch : Coal India Limited (CIL) ने 11 अगस्त, 2026 को अपडेट की गई अपनी पैनलबद्ध अस्पतालों की सूची में 20 अस्पतालों को शामिल किया है। इन अस्पतालों में कोल इंडिया और उसकी अनुषांगिक कंपनियों के मौजूदा कर्मचारियों, उनके आश्रित परिवार के सदस्यों तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं गैर-कार्यकारी कर्मचारियों और उनके जीवनसाथियों को निर्धारित शर्तों के तहत चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

इसे भी पढ़ें: Non-Executive से Executive Promotion पर संकट? Coal India ने कोर्ट आदेश के बाद स्थिति की साफ

Coal India की नई सूची में 11 अगस्त को प्रभावी हुई एंट्रीज को देखें तो बेंगलुरु, भुवनेश्वर, बर्धमान, धनबाद, फरीदाबाद, कोलकाता, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, सूरजपुर, अंबिकापुर और वाराणसी में नए अस्पताल/चिकित्सा संस्थान जुड़े हैं। सूची में रायपुर से अकेले 5 अस्पताल, जबकि वाराणसी से 4 अस्पताल जुड़े हैं। इससे इन शहरों में Coal India beneficiaries के लिए चिकित्सा विकल्पों का दायरा बढ़ा है।

11 अगस्त 2026 को जुड़े अस्पताल और उनकी सेवाएं

Advertisement
  • बेंगलुरु (Gleneagles BGS Hospital) :  इमरजेंसी व क्रिटिकल केयर, कार्डियोलॉजी, CTVS, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, यूरोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग सहित कई सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएं।
  • बेंगलुरु (Prakriya Hospitals) : कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी/डायलिसिस, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, यूरोलॉजी, ट्रांसप्लांट, पैथोलॉजी, इमेजिंग, फिजियोथेरेपी आदि।
  • भुवनेश्वर (Blue Wheel Hospital) : इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, पल्मोनरी मेडिसिन, सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी, क्रिटिकल केयर, डायलिसिस आदि।
  • बर्धमान (Sharanya Hospital) : न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, कार्डियोलॉजी, स्त्री रोग, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, नेत्र रोग, पल्मोनोलॉजी, गैस्ट्रो मेडिसिन, ENT, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, डेंटल, कैथलैब व जनरल सर्जरी।
  • धनबाद (SJAS Super Specialty Hospital) : एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन/सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेत्र रोग, मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ENT, पीडियाट्रिक्स, ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी, CT, MRI, EEG, लैब, फिजियोथेरेपी आदि।
  • फरीदाबाद (Santosh Multispeciality Hospital) : एनेस्थीसियोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, डेंटल, मेडिसिन, जनरल/लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी एवं डायलिसिस, न्यूरोलॉजी, स्त्री रोग, नेत्र, ऑर्थोपेडिक्स, ENT, पीडियाट्रिक्स, यूरोलॉजी, जांच सुविधाएं आदि।
  • कोलकाता (Sarada Multispeciality Hospital) : इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन/सर्जरी, नेफ्रोलॉजी एवं डायलिसिस, न्यूरोसर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंट, आर्थ्रोस्कोपी, ENT, पीडियाट्रिक्स, MRI, CT, लैब आदि।
  • नागपुर (Aureus Institute of Medical Sciences) : कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, इमरजेंसी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी/डायलिसिस, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ऑन्कोलॉजी, ट्रांसप्लांट, यूरोलॉजी, डायग्नोस्टिक व लैब सेवाएं आदि।
  • नागपुर (Shri Sai Netralaya) : नेत्र रोग (Ophthalmology) के लिए।
  • नई दिल्ली (Max Super Speciality Hospital, Shalimar Bagh) : एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी/न्यूरोसर्जरी, ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, ENT, पीडियाट्रिक्स, पल्मोनोलॉजी, यूरोलॉजी सहित व्यापक सेवाएं।
  • रायपुर (ILS Hospitals) : कार्डियोलॉजी, कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, लिवर ट्रांसप्लांट, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी/डायलिसिस व रीनल ट्रांसप्लांट, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पल्मोनोलॉजी, स्त्री रोग, पीडियाट्रिक्स, ENT, एंडोक्राइनोलॉजी, इमरजेंसी व क्रिटिकल केयर आदि।
  • रायपुर (Dr. R.L. Hospital) : एनेस्थीसिया, हेमेटोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी, मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, CT, एक्स-रे, पैथोलॉजी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, फिजियोथेरेपी आदि।
  • रायपुर (ITSA Hospitals) : इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, इमरजेंसी, मेडिसिन, सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी/डायलिसिस, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ENT, पीडियाट्रिक्स, यूरोलॉजी, MRI, CT, लैब, फिजियोथेरेपी आदि।
  • रायपुर (Spine & Skin Centre) : ऑर्थोपेडिक उपचार के लिए अनुशंसित।
  • रायपुर (MMR Hospital) : नेफ्रोलॉजी के लिए अनुशंसित।
  • सूरजपुर (Sadhu Ram Prahalad Rai Multispeciality Hospital) : एनेस्थीसिया, मेडिसिन, जनरल/लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, यूरोलॉजी, CT, EEG, अल्ट्रासाउंड, लैब, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, एंबुलेंस व फिजियोथेरेपी आदि।
  • अंबिकापुर (Surguja Gayatri Hospital Internal Medicine) : के लिए अनुशंसित।
  • वाराणसी (Sudha Surgical Hospital) : एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर, मेडिसिन, जनरल/लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स/जॉइंट रिप्लेसमेंट, पीडियाट्रिक्स, पल्मोनरी मेडिसिन, CT, कैथलैब, MRI संबंधी जांच आदि।
  • वाराणसी (Heritage Institute of Medical Sciences) : कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी/डायलिसिस, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, स्त्री रोग, ऑर्थोपेडिक्स/जॉइंट रिप्लेसमेंट, ENT, ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी, MRI, CT, लैब, ब्लड बैंक आदि।
  • वाराणसी (Vardhan Hospital) : कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर, जनरल/लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी/डायलिसिस, न्यूरोसर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स/जॉइंट रिप्लेसमेंट, ENT, पीडियाट्रिक्स, यूरोलॉजी, डायग्नोस्टिक सेवाएं, फिजियोथेरेपी आदि।
  • वाराणसी (Kashi Netralaya) : नेत्र रोग (Ophthalmology) के लिए अनुशंसित।
  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट