सिंगरौली | IndustrialPunch : कोल इंडिया आई.टी.आई. एम्पलाईज एसोसिएशन (CIITIEA) का 29वां स्थापना दिवस 13 अगस्त 2026 को एनसीएल की ककरी परियोजना में आयोजित किया जाएगा। स्थापना दिवस के साथ संगठन की केंद्रीय कमेटी और एनसीएल जोनल कमेटी के चुनाव भी लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न होंगे।
इसे भी पढ़ें: Coal India ने नए 20 अस्पतालों को किया Empanelled, कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा इलाज का लाभ
संगठन कार्यालय के उद्घाटन से होगी शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत ककरी परियोजना स्थित सीटिया संगठन कार्यालय B-37 के उद्घाटन से होगी। इसके बाद ध्वजारोहण और केक कटिंग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
संगठन कार्यालय से श्रमिक मनोरंजन केंद्र तक पैदल मार्च निकाला जाएगा, जिसके बाद मुख्य अधिवेशन की कार्यवाही शुरू होगी।
पहले केंद्रीय, फिर NCL जोनल कमेटी का चुनाव
मुख्य अधिवेशन में सबसे पहले सीटिया की केंद्रीय कमेटी का चुनाव कराया जाएगा। इसके बाद NCL जोनल कमेटी के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी।
इस चुनावी प्रक्रिया को संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में कोल इंडिया की विभिन्न अनुषांगिक कंपनियों से जुड़े प्रतिनिधियों और सदस्यों की भागीदारी रहेगी।
दो सेवानिवृत्त प्रतिनिधियों का सम्मान
अधिवेशन के दौरान संगठन से जुड़े दो सेवानिवृत्त प्रतिनिधियों के लिए विदाई एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर वर्तमान संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजय शंकर श्रीवास्तव तथा NCL जोन संरक्षक श्री आर. टी. राय का सम्मान किया जाएगा।
सभी Subsidiaries से पहुंचेंगे प्रतिनिधि
सीटिया के इस आयोजन में Coal India की सभी Subsidiaries से संगठन से जुड़े प्रतिनिधि एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसके अलावा NCL की विभिन्न परियोजना इकाइयों से भी पदाधिकारी और सदस्य अधिवेशन में हिस्सा लेंगे।
संगठन ने सभी परियोजना इकाइयों और कोल इंडिया की सहायक कंपनियों से जुड़े प्रतिनिधियों एवं सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें: Non-Executive से Executive Promotion पर संकट? Coal India ने कोर्ट आदेश के बाद स्थिति की साफ
श्रमिक एकता और लोकतांत्रिक परंपरा पर जोर
सीटिया के अनुसार 29वां स्थापना दिवस केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्रमिक एकता, लोकतांत्रिक संगठनात्मक परंपरा और श्रमिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर भी है।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









