बिलासपुर। IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की 40वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 14 अगस्त 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक कंपनी के छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित पंजीकृत कार्यालय से हुई।
इसे भी पढ़ें: SECL गेवरा- दीपका में BMS की बढ़ी ताकत, कोयला श्रमिक सभा के कई कामगार हुए शामिल
बैठक में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन बी. साईराम, SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दूहन, CIL के निदेशक (तकनीकी) अच्युत घटक तथा CIL के अधिकृत प्रतिनिधि एवं ED (CS) बी.पी. दुबे शेयरधारकों के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे।
वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी
AGM में भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के JS&FA एवं सरकार द्वारा नामित निदेशक तथा SECL की ऑडिट कमेटी के चेयरमैन श्री आशीम कुमार मोदी, IRS भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा SECL के कार्यात्मक निदेशकों में एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (तकनीकी-ऑपरेशंस), बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन), डी. सुनील कुमार, निदेशक (वित्त) तथा रमेश चंद्र महापात्र, निदेशक (तकनीकी-प्रोजेक्ट्स एवं प्लानिंग) बैठक में मौजूद रहे।
SECL के कंपनी सचिव स्वप्निल सुधांशु के साथ कंपनी के प्रधान वैधानिक ऑडिटर, लीड कॉस्ट ऑडिटर और सेक्रेटेरियल ऑडिटर भी AGM में उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें: Coal India की नजर अब Chile के Lithium पर! Wealth Minerals की यूनिट खरीदने की तैयारी
सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
वार्षिक आम बैठक में रखे गए साधारण एवं विशेष कार्यों से संबंधित सभी प्रस्तावों को उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। AGM कंपनी के महत्वपूर्ण कॉर्पोरेट गवर्नेंस और शेयरधारक निर्णयों की प्रक्रिया के तहत आयोजित की गई, जिसमें कंपनी से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर सदस्यों की सहमति प्राप्त हुई।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









