Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : Apex JCC बैठक टली, अब 3 सितंबर को होगी...

कोल इंडिया : Apex JCC बैठक टली, अब 3 सितंबर को होगी अहम बैठक

बैठक में Labour Codes के अलावा 12वें जेबीसीसीआई (JBCCI-XII) के गठन का मुद्दा भी उठने की संभावना है।

Advertisement

कोलकाता। IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में ट्रेड यूनियनों के साथ होने वाली महत्वपूर्ण Apex JCC की बैठक अब 3 सितंबर, 2026 को आयोजित होगी। बैठक पहले 2 सितंबर को कोल इंडिया मुख्यालय, कोलकाता में प्रस्तावित थी, जिसे एक दिन के लिए टाल दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कोल इंडिया के चेयरमैन बी. साईराम के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संबंधित कार्यक्रम के कारण बैठक की तारीख में बदलाव किया गया है। चेयरमैन के कार्यक्रम में अचानक बदलाव के चलते 2 सितंबर की प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर 3 सितंबर के लिए निर्धारित किया गया।

इस बीच बैठक में शामिल होने के लिए कई ट्रेड यूनियन नेता कोलकाता पहुंच चुके हैं। अब 3 सितंबर को होने वाली Apex JCC बैठक में श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है।

Labour Codes के क्रियान्वयन पर होगी चर्चा

Advertisement

27 अगस्त को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बैठक का प्रमुख एजेंडा कोल इंडिया में Labour Codes के क्रियान्वयन की प्रगति और आगे की कार्ययोजना है। बैठक में श्रम संहिताओं से जुड़े प्रावधानों, उनके क्रियान्वयन और श्रमिकों पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि अपनी बात रख सकते हैं।

श्रम संहिताओं के लागू होने को लेकर कोयला उद्योग की ट्रेड यूनियनें लगातार अपने पक्ष और आपत्तियां प्रबंधन के सामने रखती रही हैं। ऐसे में Apex JCC की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

JBCCI-XII के गठन का मुद्दा भी उठ सकता है

बैठक में Labour Codes के अलावा 12वें जेबीसीसीआई (JBCCI-XII) के गठन का मुद्दा भी उठने की संभावना है। 11वें वेतन समझौते की अवधि समाप्त होने के बाद कोयला कर्मचारियों और ट्रेड यूनियनों की नजर अब नए JBCCI के गठन पर है।

यदि बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होती है तो इससे आगे होने वाली 12वें वेतन समझौते की प्रक्रिया को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो सकती है। हालांकि, उपलब्ध आधिकारिक सूचना में JBCCI- XII को मुख्य एजेंडे के रूप में स्पष्ट रूप से उल्लेखित नहीं किया गया है।

PMO सलाहकार के BCCL दौरे के बीच अहम बैठक

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के सलाहकार तरुण कपूर धनबाद और BCCL के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहे हैं। इस दौरान कोल इंडिया के चेयरमैन भी BCCL में मौजूद रहे। चेयरमैन के PMO से जुड़े कार्यक्रम के कारण ही कोलकाता में प्रस्तावित Apex JCC बैठक के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

अब 3 सितंबर की Apex JCC बैठक पर कोयला कर्मचारियों और ट्रेड यूनियनों की विशेष नजर रहेगी। Labour Codes के क्रियान्वयन के साथ यदि JBCCI- XII के गठन पर भी चर्चा होती है, तो यह कोयला उद्योग के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम होगा।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट