Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन कमलेश सिंह के नेतृत्व में कोयला मजदूर पंचायत का बढ़ा कुनबा, SECL...

कमलेश सिंह के नेतृत्व में कोयला मजदूर पंचायत का बढ़ा कुनबा, SECL चिरमिरी के कई कर्मचारी संगठन से जुड़े

SECL चिरमिरी के गोदरीपारा में कमलेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कोयला कर्मचारियों ने कोयला मजदूर पंचायत HMS की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय पदाधिकारी रहे मौजूद।

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : SECL चिरमिरी क्षेत्र के गोदरीपारा (कुकड़ा) में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कोयला मजदूर पंचायत (HMS) को बड़ी संगठनात्मक मजबूती मिली। कमलेश सिंह के नेतृत्व में कई कोयला कर्मचारियों ने औपचारिक रूप से कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर SECL केंद्रीय कार्यकारिणी के शीर्ष पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे और संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत किया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों के संगठन से जुड़ने को श्रमिक संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

केंद्रीय नेतृत्व की रही प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में SECL केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष रेशम लाल यादव, उप महामंत्री अख्तर जावेद उस्मानी, महामंत्री विजय सिंह, मंत्री/सचिव संजय सिंह, मंत्री/सचिव सुनील पांडेय, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह तथा संगठन सचिव मकसूद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

श्रमिक हितों और संगठन विस्तार पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने श्रमिकों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों की एकजुटता ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

कमलेश सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों के HMS से जुड़ने से संगठन को क्षेत्र में नई मजबूती मिलने की बात कही गई। आयोजन के दौरान नए सदस्यों का स्वागत करते हुए श्रमिक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट