Monday, September 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल NCL को मिला नया CMD, SECL के निदेशक फ्रैंकलिन जयकुमार की नियुक्ति...

NCL को मिला नया CMD, SECL के निदेशक फ्रैंकलिन जयकुमार की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी

SECL के निदेशक (तकनीकी-ऑपरेशंस) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार को NCL का नया CMD नियुक्त किया गया। कोयला मंत्रालय ने 7 सितंबर 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किया।

Advertisement

नई दिल्ली। IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के निदेशक (तकनीकी-ऑपरेशंस) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) पद पर नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय ने 7 सितंबर, 2026 को जारी आदेश में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है।

इससे पहले सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (PESB) ने 8 जुलाई 2026 को आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद एन. फ्रैंकलिन जयकुमार को NCL के CMD पद के लिए अनुशंसित किया था।

31 जुलाई, 2031 तक रहेगा कार्यकाल

कोयला मंत्रालय के नियुक्ति आदेश के अनुसार, एन. फ्रैंकलिन जयकुमार का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से लेकर 31 जुलाई 2031 को उनकी सुपरएनुएशन की तारीख तक अथवा अगले आदेश तक रहेगा, जो भी पहले हो।

Advertisement

तीन दशक से अधिक का Mining Experience

एन. फ्रैंकलिन जयकुमार कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र के अनुभवी तकनीकी एवं संचालन विशेषज्ञ हैं। उनके पास तीन दशक से अधिक का खनन अनुभव है। उन्होंने भूमिगत (Underground) और ओपनकास्ट (Opencast) दोनों प्रकार की खदानों के संचालन एवं प्रबंधन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

वर्तमान में वे SECL में Director (Technical) Operations के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने SECL में फरवरी 2024 में Director (Technical) (Project & Planning) के रूप में प्रवेश किया था और 1 जनवरी 2025 से Director (Technical) Operations का पदभार संभाला।

मजबूत है शैक्षणिक एवं तकनीकी पृष्ठभूमि

एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने Anna University, Chennai के College of Engineering, Guindy से Mining Engineering में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

इसके अलावा उन्होंने Environmental Engineering & Management में Post Graduate Diploma तथा Human Resource Management में MBA किया है। वे First Class Mine Manager Certificate धारक हैं और Institution of Engineers (India) के Fellow भी हैं।

NLC India और SCCL में निभाई महत्वपूर्ण भूमिकाएं

SECL में आने से पहले जयकुमार ने NLC India Limited में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। वे Executive Director एवं Project Head के रूप में Talabira-II एवं III Opencast Project से भी जुड़े रहे।

इससे पहले उन्होंने Singareni Collieries Company Limited (SCCL) में करीब 18 वर्षों तक विभिन्न तकनीकी एवं प्रबंधन संबंधी जिम्मेदारियां निभाईं। उनके अनुभव में बड़े पैमाने पर मशीनीकृत Underground और Opencast Mining Operations भी शामिल हैं।

उन्होंने इंडोनेशिया में 5 मिलियन टन वार्षिक क्षमता वाली कोयला खदान के संचालन में भी भूमिका निभाई। इसके अलावा बड़े Lignite Mining Projects तथा Lignite-to-Methanol Project जैसी रणनीतिक परियोजनाओं में भी उनका अनुभव रहा है।

Mine Safety और Skill Development में भी योगदान

खनन संचालन के साथ-साथ एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने Mine Safety, Skill Development और आपदा एवं संकट प्रबंधन से संबंधित योजनाओं में भी योगदान दिया है।

उनके लंबे तकनीकी अनुभव को देखते हुए NCL के CMD पद पर उनकी नियुक्ति को कंपनी के उत्पादन, परिचालन दक्षता, सुरक्षा और तकनीकी आधुनिकीकरण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट