Monday, September 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया SECL कुसमुंडा...

कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया SECL कुसमुंडा मेगा माइन का दौरा

कस्सी ने गेवरा हाउस में स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। इसके बाद उन्होंने अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने शुक्रवार को दक्षिण पूर्वी कोयला क्षेत्र लिमिटेड (SECL) के गेवरा और कुसमुंडा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख से मुलाकात की तथा कुसमुंडा मेगा माइन में कोल फेस और साइलो का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री कस्सी ने खदान में उत्पादन, उत्पादकता और कोयला डिस्पैच की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से बिजली क्षेत्र को की जा रही कोयला आपूर्ति की जानकारी ली और डिस्पैच बढ़ाने के लिए आवश्यक कदमों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।

गेवरा हाउस में किया पौधरोपण

श्री कस्सी ने गेवरा हाउस में स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। इसके बाद उन्होंने अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसईसीएल के निदेशक मानव संसाधन श्री बिरंची दास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

Advertisement

बैठक में निदेशक तकनीकी संचालन आर.एस. महापात्र, दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक तथा एसईसीएल के सभी क्षेत्रों के नोडल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

इस वर्ष स्पेशल कैंपेन 6.0 की प्रमुख थीम ई-वेस्ट प्रबंधन है। कोयला मंत्रालय ने भी अभियान के तहत ई-वेस्ट संग्रहण, पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण के साथ-साथ लंबित मामलों में कमी, कार्यालयीन स्थानों के बेहतर उपयोग और डिजिटल कार्यप्रणाली पर जोर दिया है।

स्पेशल कैंपेन 5.0 की उपलब्धियों की जानकारी

एसईसीएल के स्पेशल कैंपेन नोडल अधिकारी एवं महाप्रबंधक सिविल श्री ठाकुर आलोक कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से स्पेशल कैंपेन 5.0 की उपलब्धियों और इस वर्ष की कार्ययोजना की जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण में स्वच्छता के लिए चिह्नित स्थानों, स्क्रैप निस्तारण, ई-वेस्ट प्रबंधन और अभियान से जुड़े विभिन्न लक्ष्यों की जानकारी दी गई।

जनभागीदारी और रचनात्मक पहल पर जोर

श्री कस्सी ने दिनवार कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों के लिए उपयोगी पहल करने तथा अभियान में नए और रचनात्मक विचारों को शामिल करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे स्पेशल कैंपेन के छठवें संस्करण में जनभागीदारी, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कोयला मंत्रालय के पिछले अभियान के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए इस वर्ष भी बेहतर परिणाम हासिल करने की अपेक्षा जताई।

कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका और रायगढ़ क्षेत्रों की समीक्षा

देर शाम श्री कस्सी ने कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका और रायगढ़ क्षेत्रों के महाप्रबंधकों के साथ अलग से समीक्षा बैठक की। बैठक में उत्पादन, डिस्पैच, परिचालन तैयारियों और स्पेशल कैंपेन 6.0 के लक्ष्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट