Monday, September 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन समय पर बोनस भुगतान की मांग, ABKMS ने कोल इंडिया से बैठक...

समय पर बोनस भुगतान की मांग, ABKMS ने कोल इंडिया से बैठक की तारीख तय करने कहा

ABKMS ने कहा कि वर्ष 2026 के PLR निर्धारण की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी किया जाना कर्मचारियों के हित में अत्यंत आवश्यक है।

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) ने कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर वर्ष 2026 के Profit Linked Reward (PLR) के निर्धारण के लिए मानकीकरण समिति की बैठक यथाशीघ्र बुलाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: कोयला संकट के बीच बड़ा फैसला: इस वित्तवर्ष शुरू होंगी 6 नई कैप्टिव और कमर्शियल खदानें

संघ के महामंत्री सुजीत सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कोयला उद्योग के गैर-अधिकारी कर्मचारी देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में लगातार महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कर्मचारियों की मेहनत, उत्पादन एवं उत्पादकता में योगदान तथा कंपनी के समग्र प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष PLR (बोनस ) का निर्धारण किया जाता है।

ABKMS ने कहा कि वर्ष 2026 के PLR निर्धारण की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी किया जाना कर्मचारियों के हित में अत्यंत आवश्यक है। समय पर PLR का भुगतान होने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा तथा प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच औद्योगिक संबंधों में भी मजबूती आएगी।

Advertisement

संघ ने कोल इंडिया प्रबंधन से आग्रह किया है कि वर्ष 2026 के PLR निर्धारण के लिए मानकीकरण समिति की बैठक की तिथि शीघ्र तय की जाए। साथ ही बैठक से संबंधित आवश्यक निर्देश सभी पक्षों और संबंधित अधिकारियों को समय पर जारी किए जाएं, ताकि आवश्यक आंकड़ों एवं मानकों का समय पर निर्धारण हो सके और उसके बाद PLR पर चर्चा एवं निर्णय की प्रक्रिया भी निर्धारित समयसीमा में पूरी की जा सके।

इसे भी पढ़ें: CMPDI निदेशक नृपेंद्र नाथ को SECL में अतिरिक्त जिम्मेदारी

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में कोल इंडिया तथा उसकी अनुषंगी कंपनियों के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए ₹1,03,000 के PLR की घोषणा की गई थी। यह निर्णय JBCCI- XI की मानकीकरण समिति की बैठक के बाद लिया गया था।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट