Wednesday, November 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया स्थापना दिवस पर SECL को सात पुरस्कार, सोशल मीडिया उपस्थिति...

कोल इंडिया स्थापना दिवस पर SECL को सात पुरस्कार, सोशल मीडिया उपस्थिति का प्रथम पुरस्कार मिला

कोल इंडिया के चेयरमैन बी साईराम ने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया

Advertisement

कोलकाता। IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के 52वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 1 नवंबर, 2026 को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) को विभिन्न श्रेणियों में कुल सात पुरस्कार प्रदान किए गए। कोल इंडिया के चेयरमैन बी साईराम ने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इनमें तीन कॉरपोरेट अवॉर्ड और चार व्यक्तिगत/समूह पुरस्कार शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: 52वें स्थापना दिवस पर कोल इंडिया को मिली नई ब्रांड पहचान, नए ‘Logo’ का अनावरण

स्थापना दिवस समारोह में एसईसीएल को तीन कॉरपोरेट श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें Environment Management और Land Acquisition & Rehabilitation में द्वितीय पुरस्कार तथा Social Media Presence में प्रथम पुरस्कार शामिल है।

इन पुरस्कारों को एसईसीएल की ओर से चेयरमैन बी साईराम के हाथों प्राप्त करने वालों में DF दारला सुनील कुमार, महाप्रबंधक (लैंड एंड रेवेन्यू) बी लाल, महाप्रबंधक (E&M) श्रीकांत दास, एसईसीएल के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) डॉ. सनीश चंद्रा तथा प्रबंधक (पर्यावरण) विष्णु शामिल रहे। विशेष रूप से Social Media Presence श्रेणी में प्रथम पुरस्कार एसईसीएल के PRO डॉ. सनीश चंद्रा ने प्राप्त किया।

Advertisement

चार अधिकारियों-कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार

  • Best Area GM : पी. आर. त्रिपाठी (एरिया GM)
  • Best HOD : श्रीकांत दास (GM, E&M)
  • Individual Excellence Award : बिपिन कुमार लाल (GM (Mining), मुख्यालय)
  • Women Excellence Award (Non-Executive) : परवानी सिंह (EP Filter ग्रेड-D, CEWS गेवरा)

इन पुरस्कारों के अंतर्गत विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर चेयरमैन का बड़ा संदेश, उत्पादन वृद्धि से वैश्विक विस्तार तक की तैयारी

कोल इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

पुरस्कार वितरण समारोह में कोल इंडिया के चेयरमैन बी साईराम के साथ कंपनी के वरिष्ठ निदेशक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें डायरेक्टर (मार्केटिंग एवं HR – अतिरिक्त प्रभार) मुकेश चौधरी, डायरेक्टर (फाइनेंस) मुकेश अग्रवाल, डायरेक्टर (टेक्निकल) अच्युत घटक, डायरेक्टर (बिजनेस डेवलपमेंट) आशीष कुमार तथा चीफ विजिलेंस ऑफिसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी शामिल थे।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान