कोलकाता। IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। कंपनी ने देबब्रत घोष को कार्यकारी निदेशक (उत्खनन) तथा राजेश वी. नायर को कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) पद पर पदोन्नत किया है।
दोनों अधिकारियों की पदोन्नति 21 नवंबर को घोषित की गई। ये पद कंपनी के बोर्ड स्तर से एक नीचे आते हैं और Senior Management Personnel (SMP) श्रेणी के अंतर्गत शामिल हैं।
देबब्रत घोष को Excavation विभाग की जिम्मेदारी मिलने से कोल इंडिया के खनन परिचालन, उत्खनन गतिविधियों और उत्पादन क्षमता से जुड़े कार्यों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
वहीं राजेश वी. नायर को Human Resource विभाग में कार्यकारी निदेशक बनाए जाने से कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधन, कर्मचारी संबंधों तथा प्रशासनिक गतिविधियों में उनकी जिम्मेदारी बढ़ेगी।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group : Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels : Click here









