Thursday, November 26, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL मुख्यालय में संविधान दिवस पर गूंजा संविधान की उद्देशिका का संदेश

SECL मुख्यालय में संविधान दिवस पर गूंजा संविधान की उद्देशिका का संदेश

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था

Advertisement

साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के बिलासपुर स्थित मुख्यालय में 26 नवंबर 2026 को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष संविधान दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने दोहराया तथा संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास एवं निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना श्री नृपेंद्र नाथ सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था। इसी ऐतिहासिक अवसर की स्मृति में तथा संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 26 नवंबर को देशभर में संविधान दिवस मनाया जाता है।

Advertisement
  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group : Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels : Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान