Advertisement

नई दिल्ली, 11 जून। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि एलआईसी के शेयर में गिरावट को लेकर वह ‘चिंतित’ है। हालांकि उसने इस गिरावट को अस्थायी बताया। सरकार ने कहा कि बीमा कंपनी प्रबंधन इन पहलुओं को देखेगा और शेयरधारकों के मूल्य में वृद्धि करेगा।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शेयर 17 मई को 872 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ था। सरकार ने एलआईसी के शेयर का निर्गम मूल्य 949 रुपये प्रति शेयर तय किया था। इससे पहले उसके आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को करीब तीन गुना अभिदान मिला था।

सूचीबद्ध होने के बाद से ही एलआईसी का शेयर निर्गम मूल्य से निचले स्तर पर बना हुआ है। यह इस दौरान 708.70 रुपये प्रति शेयर के निचले स्तर और 920 रुपये प्रति शेयर के ऊंचे स्तर तक गया।

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा, ‘‘हम एलआईसी के शेयर मूल्य में आई गिरावट को लेकर चिंतित हैं, यह गिरावट अस्थायी है। एलआईसी का प्रबंधन इन सभी पहलुओं को देखेगा और शेयरधारकों के लिए मूल्य बढ़ाएगा।’’

Advertisement

एलआईसी का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 709.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement