आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस है, उपराष्ट्रपति ने कार्बन फुटप्रिंट कम करने पर दिया जोर

उपराष्ट्रपति एम0 वेंकैया नायडू ने सीमित प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और हमारे ग्रह की रक्षा के लिए ठोस प्रयास करने पर जोर दिया है।

नई दिल्ली, 28 जुलाई। आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस है। यह दिन हमारे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।

उपराष्ट्रपति एम0 वेंकैया नायडू ने सीमित प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और हमारे ग्रह की रक्षा के लिए ठोस प्रयास करने पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि सभी को एक ऐसी दुनिया बनाने की दिशा में काम करना चाहिए जहां मनुष्य प्रकृति के साथ सद्भाव में रह सके।

श्री नायडू ने कहा कि दुनिया को जैव विविधता के नुकसान के प्रति जागरूक होना चाहिए, ग्रह के भविष्य के लिए पारिस्थितिक तंत्र और संसाधनों के संरक्षण को अपनाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

- Advertisement -
2,079FansLike
887FollowersFollow
Advertisement

LATEST UPDATES

Exclusive content

More article

- Advertisement -