Monday, September 21, 2026
Home Industrial (English) जम्मू के रियासी जिले में लिथियम का मिला भंडार

जम्मू के रियासी जिले में लिथियम का मिला भंडार

देश में पहली बार जम्मू संभाग के रियासी जिले में लिथियम के भंडार मिले हैं। भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Advertisement

नई दिल्ली, 10 फरवरी। देश में पहली बार जम्मू संभाग के रियासी जिले में लिथियम के भंडार मिले हैं। भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कल नई दिल्ली में केंद्रीय भू-वैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 62वीं बैठक में केंद्रीय खान सचिव विवेक भारद्वाज ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर में लिथियम के भंडार का पता चला है।

लिथियम एक दुर्लभ धातु है और इलेक्ट्रिक बैटरी के लिए विश्‍व में इसकी बहुत अधिक मांग है। लिथियम मोबाइल फोन, लैपटॉप, डिजिटल कैमरा और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रिचार्जेबल बैटरी के प्रमुख घटकों में से एक है। इसका उपयोग कुछ गैर-रिचार्जेबल बैटरी में हृदय पेसमेकर, खिलौने और घड़ियों जैसी चीजों के लिए भी किया जाता है। वर्तमान में भारत लिथियम, निकल और कोबाल्ट के लिए आयात पर निर्भर है।

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट