Friday, May 1, 2026
Home State News Chhattisgarh हसदेव के जंगल में अब एक पेड़ भी नहीं कटेगा, आंदोलन और...

हसदेव के जंगल में अब एक पेड़ भी नहीं कटेगा, आंदोलन और तेज होगा : राकेश टिकैत

आंदोलनत ग्रामीणों के साथ चर्चा उपरांत राकेश टिकैत जी ने कहा कि जंगल- जमीन आदिवासियों का है, इसे आपसे छीना नहीं जा सकता।

किसान महासम्मेलन को संबोधित करते राकेश टिकैत
किसान महासम्मेलन को संबोधित करते राकेश टिकैत
Advertisement

कोरबा, 13 फरवरी। छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य क्षेत्र में जंगल, जमीन, आजीविका, पर्यावरण और आदिवासियों के संविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हसदेव के ग्रामीण आदिवासी- किसान पिछले एक दशक से आंदोलनरत हैं। पिछले वर्ष 2 मार्च 2022 से अनिश्चितकालीन धरना अनवरत जारी है।

हसदेव अरण्य के आदिवासी- किसानों के आंदोलन को समर्थन देने किसान आंदोलन के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत धरना स्थल हरिहरपुर जिला सरगुजा पहुंचे। सम्मेलन में हजारों की संख्या में ग्रामीण आदिवासी शामिल हुए।

आंदोलनत ग्रामीणों के साथ चर्चा उपरांत राकेश टिकैत जी ने कहा कि जंगल- जमीन आदिवासियों का है, इसे आपसे छीना नहीं जा सकता। जैसे पेड़ को बढ़ने में समय लगता है वैसे ही बचाने में भी लगता है। अब हसदेव क्षेत्र का पेड़ नहीं कटेगा, आंदोलन और ज्यादा तेज होगा।

उन्होंने कहा कि सरकारें कारपोरेट की सुनती है इसीलिए आंदोलन करना पड़ता है। हसदेव के मामले में हम सरकार से भी बात करेंगे कि हसदेव में कोई भी नई खदान नही खुलनी चाहिए।

Advertisement

ज्ञात हो कि हसदेव अरण्य के सरगुजा जिले में परसा, परसा ईस्ट केते बासेन और केतें एक्सटेंशन कोल ब्लॉक एवं कोरबा जिले में मदनपुर साउथ एवं पतुरिया गिदमुड़ी कोल ब्लॉक में ग्रामसभाओं को दरकिनार करके भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया राज्य और केंद्र सरकार ने शुरू की थी। इसके साथ ही परसा कोल में ब्लॉक फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव बनाकर खनन कंपनी के द्वारा वन स्वीकृति हासिल की गई थी।

इसके खिलाफ हसदेव के आदिवासियों ने पिछले वर्ष 4 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक 300 किलोमीटर पदयात्रा करके रायपुर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, लेकिन न तो फर्जी ग्रामसभा की जांच हुई और न ही खदान निरस्त करने की कोई कार्रवाई।

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने स्वयं 2015 में हसदेव में चौपाल लगाकर न सिर्फ आंदोलन का समर्थन किया था बल्कि उन्होंने कहा था कि “कांग्रेस ऐसा विकास नही चाहती जिसमे आदिवासियों से उनके जंगल जमीन – जमीन को छीना जाए“ पिछले वर्ष केंब्रिज में भी राहुल गांधी हसदेव के आंदोलन को जायज बताकत उसके शीघ्र निराकरण की बात कही थी।

छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक आलोक शुक्ला ने कहा कि आज कांग्रेस, मोदी- अडानी के भ्रष्टाचार पर संसद से लेकर सड़क की लड़ाई लड़ रही है जिसका स्वागत है, लेकिन कांग्रेस की राज्य सरकारों द्वारा अदानी समूह को पहुंचाए जा रहे हजारों करोड़ के मुनाफे पर मौन क्यों हैं? क्या देश में दो अदानी है एक अच्छा एक बुरा?

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: