Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन JBCCI की 9वीं बैठक के लिए सीआईएल को अल्टीमेटम, नहीं तो HMS...

JBCCI की 9वीं बैठक के लिए सीआईएल को अल्टीमेटम, नहीं तो HMS करेगा आंदोलन

श्री यादव ने कहा है कि जेबीसीसीआई की बैठक में 19 फीसदी एमजीबी पर अधिकारिक मुहर को लेकर पुष्टि हो सकेगी और इसका लाभ कामगारों का दिलाया जा सकेगा।

Shivkumar Yadav
Shivkumar Yadav
Advertisement

नई दिल्ली, 26 फरवरी। कोयला कामगारों के 11वें वेतन समझौते के तहत 19 फीसदी न्यूनतम गारंटीड लाभ (MGB) पर 3 जनवरी को सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इस पर अधिकारिक मुहर नहीं लग सकी है। दूसरी ओर कामगारों की सामाजिक सुरक्षा, भत्ते इत्यादि मुद्दों पर चर्चा और निर्णय होना बाकी है।

इसे देखते हुए जेबीसीसीआई की 9वीं बैठक बुलाए जाने की मांग उठ रही है। एचएमएस से सम्बद्ध कोयला श्रमिक सभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं जेबीसीसीआई सदस्य शिवकुमार यादव ने कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल को पत्र लिखा है। इसमें जेबीसीसीआई की 9वीं बैठक बुलाए जाने की मांग की गई।

श्री यादव ने कहा है कि जेबीसीसीआई की बैठक में 19 फीसदी एमजीबी पर अधिकारिक मुहर को लेकर पुष्टि हो सकेगी और इसका लाभ कामगारों का दिलाया जा सकेगा। साथ ही कोयला कामगारों से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

एचएमएस नेता ने 15 दिवस के भीतर जेबीसीसीआई की बैठक बुलाए जाने की मांग रखी है। साथ ही चेतावनी दी है कि 15 दिवस के भीतर बैठक नहीं बुलाई गई तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट