Sunday, May 24, 2026
Home Industrial (English) भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल ने मनाया 40 वां जन्मदिन

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल ने मनाया 40 वां जन्मदिन

प्लेट मिल ने अपने स्थापना के बाद से अब तक 33 मिलियन टन स्टील प्लेटों का उत्पादन कर चुका है।

Advertisement

रायपुर, 30 मार्च।  प्लेट मिल, जो कि भिलाई इस्पात संयंत्र की उच्च गुणवत्ता वाली स्टील प्लेटों के अग्रणी निर्माता है, ने 29 मार्च को अपना 40वां जन्मदिन मनाया। आज के ही दिन, 29 मार्च, 1983 को प्लेट मिल ने अपनी पहली प्लेट का उत्पादन किया था।

स्थापना के बाद से, प्लेट मिल अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्टील प्लेट बनाने में समर्पित रही है। मिल ने स्टील प्लेटों की एक विस्तृत श्रृंखला का उत्पादन किया है जो उद्योग जगत की सबसे आवश्यक और बड़ी मांगों को पूरा करती है। मिल के लिए यह गर्व की बात है कि प्रतिष्ठित गगनयान परियोजना और आईएनएस विक्रांत के निर्माण में इसके प्लेटों का उपयोग किया जा रहा है। प्लेट मिल ने अपने स्थापना के बाद से अब तक 33 मिलियन टन स्टील प्लेटों का उत्पादन कर चुका है।

इसे भी पढ़ें : कमॅर्शियल माइनिंग का 7वां चरण शुरू, कोयला मंत्री बोले- इस वित्त वर्ष में कोयला उत्पादन 880 MT तक होने की उम्मीद

इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने विशेष रूप से सजाए गए मिल की पहली रोल्ड प्लेट के सामने केक को उपस्थित व्यक्तियों के समक्ष काटा। सभा को संबोधित करते हुए निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने कहा कि चालीस साल पहले, हमने इस यात्रा की शुरुआत उच्चतम गुणवत्ता वाली स्टील प्लेट बनाने की दृष्टि से की थी। आज हम अपनी उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं और हमें अपनी टीम पर गर्व है जिसने हमें इस मील के पत्थर तक पहुंचने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्लेट मिल को आने वाले और 40 साल की यात्रा के लिए तैयारी करना चाहिए।

Advertisement

कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने प्लेट मिल और उसकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि प्लेट मिल द्वारा एक कीर्तिमान को हासिल किया गया है। उन्होंने प्लेट मिल को अधिक से अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने और कठिन लक्ष्यों को प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त की। इसके अलावा कार्यपालक निदेशक (कार्मिक) श्री एम एम गद्रे ने प्लेट मिल में अपने कार्यकाल की यादें ताजा की।

प्लेट मिल के मुख्य महाप्रबंधक रवींद्र कुमार बिसारे ने मिल की उपलब्धियों का पूरा श्रेय अपनी टीम और सहयोगी एजेंसियों द्वारा प्रदान की गई सहायता व संरचना को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी और कार्यपालक निदेशक (वक्र्स) के आशीर्वाद और मार्गदर्शन के कारण प्लेट मिल में और भी कठिन और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने का आत्मविश्वास जागा है।

इसे भी पढ़ें : NCL : कोयला उत्पादन एवं प्रेषण में पार किया 𝟭𝟯𝟬 मिलियन टन का जादुई आंकड़ा

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा सेवाएं) एम रवींद्रनाथ, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) प्रबीर कुमार सरकार, मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस 2) सुशांता कुमार घोषाल, मुख्य महाप्रबंधक (एमडब्ल्यूआरएम) एम के गोयल, मुख्य महाप्रबंधक (एस आर एम) तुषारकांत, महाप्रबंधक प्रभारी (पीपीसी) संजय कुमार उपस्थित रहे।

सेफी चेयरमेन व भिलाई इस्पात संयंत्र के आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एन के बंछोर एवं उनकी टीम, यूनियन के प्रतिनिधि आनंद पाण्डेय, आर दिनेश एवं श्रवण कुमार भी उपस्थित थे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: