Friday, July 17, 2026
Home Industrial (English) सरकार ने हरित इस्‍पात उत्पादन की रूपरेखा तैयार करने 13 कार्यदलों के...

सरकार ने हरित इस्‍पात उत्पादन की रूपरेखा तैयार करने 13 कार्यदलों के गठन को स्‍वीकृति दी

उन्होंने कहा कि कार्य दल कच्चे माल, प्रौद्योगिकी और नीतिगत ढांचे सहित हरित इस्पात उत्पादन के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Advertisement

सरकार ने हरित इस्‍पात उत्पादन की रूपरेखा तैयार करने के लिए 13 कार्यबलों के गठन को स्‍वीकृति दी है। केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में एकीकृत इस्पात संयंत्र सलाहकार समिति की सातवीं बैठक में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कार्य दल कच्चे माल, प्रौद्योगिकी और नीतिगत ढांचे सहित हरित इस्पात उत्पादन के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

श्री सिंधिया ने कहा कि इससे न केवल इस्पात उद्योग में कार्बन उत्‍सर्जन कम करने में सहायता मिलेगी, बल्कि जलवायु परिवर्तन की समस्‍या से निपटने में भी भारत के प्रयास सफल होंगे। उन्‍होंने कहा कि दुनिया के दूसरे सबसे बड़े इस्पात उत्पादक के रूप में भारत को हरित इस्पात के माध्यम से सबसे अधिक जिम्मेदार बनने की आवश्‍यकता है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट