Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने 193 लाख मीट्रि‍क टन कोयला प्राप्ति का...

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने 193 लाख मीट्रि‍क टन कोयला प्राप्ति का बनाया रिकार्ड

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कोयला आपूर्ति से संबद्ध अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Advertisement

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने अपने ताप विद्युत गृहों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में कोयले की सर्वाधिक मात्रा प्राप्त करने का रिकार्ड बनाया है। वित्तीय वर्ष में कंपनी के ताप विद्युत गृहों को कुल 193 लाख मीट्रि‍क टन कोयला प्राप्त हुआ है। यह अनुबंधित मात्रा का लगभग 83 प्रतिशत है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कोयला आपूर्ति से संबद्ध अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

ज्यादा कोयला मिलने से सर्वाधिक ताप विद्युत उत्पादन हुआ संभव

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप विद्युत गृहों के लिए केन्द्र सरकार की कोयला कंपनियों- साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) एवं नॉर्थन कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा अनुबंध के अनुसार कोयला प्रदान किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में पावर जनरेटिंग कंपनी के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विद्युत उत्पादन के लिये आवश्यक कोयले की अनुमानित मात्रा लगभग 200 लाख मीट्रि‍क टन थी, जिसके सापेक्ष लगभग 97 प्रतिशत मात्रा प्राप्त हुई। समुचित मात्रा में कोयला प्राप्त होने से कंपनी के ताप विद्युत गृहों से सर्वाधिक विद्युत उत्पादन किया जाना संभव हुआ।

आपसी सामंजस्य से अधिक कोयले की आपूर्ति हुई संभव

Advertisement

वित्तीय वर्ष 2021-22 में सम्पूर्ण देश में कोयले की उपलब्धता में काफ़ी कमी महसूस की गई थी। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप विद्युत गृहों में कोयले की आपूर्ति में केन्द्र सरकार के कोयला मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय, भारतीय रेल एवं कोयला कंपनियों के मध्य समुचित सामंजस्य स्थापित कर वित्तीय वर्ष 2022-23 में ज्यादा कोयले की आपूर्ति संभव हो पाई।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट