Wednesday, April 29, 2026
Home State News Chhattisgarh बिरनपुर घटना : सीएम बघेल ने दिवंगत युवक के परिवार के एक...

बिरनपुर घटना : सीएम बघेल ने दिवंगत युवक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की, 10 लाख की सहायता राशि भी

मुख्यमंत्री ने कमिश्नर के नेतृत्व में बिरनपुर के मामले की उच्चस्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने कहा गया है।

Advertisement

रायपुर, 11 अप्रेल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने को कहा है। इसके अतिरिक्त युवक के परिजनों को 10 लाख रू. की सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कमिश्नर के नेतृत्व में बिरनपुर के मामले की उच्चस्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने कहा गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।

क्या है पूरा मामला

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके कारण उसका हाथ फ्रेक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दो समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर पहुंचे साजा थाने के एसआई पर भीड़ ने हमला कर दिया। बाद में यहां फोर्स तैनात की गई। बताया गया है कि इसके पहले भी दोनो समुदाय के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन थी। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफतार किया है। आरोपियों के नाम निजामुद्दीन खान, रशीद खान, मुख्तार खान, अकबर खान, अब्दुल खान, जलील खान, नवाब खान, अयूब खान, शफीक मोहम्मद, बशार, जनाब खान हैं। बिरनपुर घटना के विरोध में सोमवार को विश्व हिन्दु परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ बंद कराया गया। इस बंद को भाजपा ने समर्थन दिया।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: