Sunday, May 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : निदेशक वित्त जी श्रीनिवासन ने सोहागपुर क्षेत्र का किया दौरा

SECL : निदेशक वित्त जी श्रीनिवासन ने सोहागपुर क्षेत्र का किया दौरा

निदेशक वित्त द्वारा सोहागपुर क्षेत्र में बंगवार भूमिगत खदान एवं रामपुर बटूरा ओपन कास्ट माइनिंग का निरीक्षण किया गया।

Advertisement

बिलासपुर, 13 मई। एसईसीएल (SECL) के निदेशक वित्त जी श्रीनिवासन ने सोहागपुर क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के दौरान समस्त विभागाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ क्षेत्र के उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु योजना, प्रॉफिट-लॉस एवं माइंस की सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने वित्त विभाग में पदस्थ अधिकारियों की भी बैठक ली।

खदान का निरीक्षण

निदेशक वित्त द्वारा सोहागपुर क्षेत्र में बंगवार भूमिगत खदान एवं रामपुर बटूरा ओपन कास्ट माइनिंग का निरीक्षण किया गया। रामपुर बटूरा ओपन कास्ट माइनिंग की निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित वेब्रिज कांटा घर का लोकार्पण जी श्रीनिवासन के करकमलों के द्वारा किया गया साथ हीं नई परियोजना के उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु वहां उपस्थित सभी कामगारों को अग्रिम बधाई दी।

बुढार केंद्रीय चिकित्सालय का निरीक्षण

निदेशक वित्त द्वारा बुढार केंद्रीय चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया एवं वहां पदस्थ समस्त डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के संग अस्पताल से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: