Friday, May 1, 2026
Home State News Chhattisgarh दिल्ली में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह...

दिल्ली में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की 28 जून को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक होगी।

Advertisement

कोरबा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की 28 जून को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक होगी। राहुल गांधी व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा भी मौजूद रहेंगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के राजस्व मंत्री व कोरबा के विधायक जयसिंह अग्रवाल भी शामिल होंगे। अग्रवाल महाराष्ट्र के दौरे में थे, सूचना मिलने पर मंगलवार की देर शाम दिल्ली पहुंचे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत समेत प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: