Friday, May 1, 2026
Home Industrial (English) पेट्रोलियम मंत्री ने कहा- 20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल 2025 तक पूरे देश...

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा- 20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल 2025 तक पूरे देश में उपलब्ध होगा

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि ई-20 पेट्रोल बेचने वाले विशेष ईंधन स्टेशन 2025 तक पूरे भारत में उपलब्ध हो जाएंगे।

हरदीप सिंह पुरी एचआरआरएल कॉम्प्लेक्स में संबोधित करते हुए
हरदीप सिंह पुरी एचआरआरएल कॉम्प्लेक्स में संबोधित करते हुए
Advertisement

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि ई-20 पेट्रोल बेचने वाले विशेष ईंधन स्टेशन 2025 तक पूरे भारत में उपलब्ध हो जाएंगे।

श्री पुरी ने इंडियन मर्चेंट्स चैंबर्स की वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्‍यम से संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि इस तरह का पहला केंद्र इस वर्ष फरवरी में खोला गया था। इसके बाद इनकी संख्या 600 से अधिक हो गई है।

ई-20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जाता है। श्री पुरी ने बताया कि पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण 2013-14 में 38 करोड़ लीटर से बढ़कर 2021-22 में 433 करोड़ लीटर हो गया है। उन्‍होंने कहा कि जैव ईंधन बेचने वाले ईंधन स्टेशनों की संख्या 67 हजार से अधिक हो गई है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: