Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL की ए बी इनक्लाइन भूमिगत खदान फिर होगी शुरू, श्री अमरनाथ...

WCL की ए बी इनक्लाइन भूमिगत खदान फिर होगी शुरू, श्री अमरनाथ मिनरल को सौंपा गया एलओए

यह अनुबंध 25 वर्षों के लिए किया गया। यह अनुबंध रिवेन्यू शेयरिंग आधार पर किया गया है। यह, इस प्रकार का, वेकोलि का दूसरा अनुबंध है।

Advertisement

नागपुर, 10 जुलाई। नागपुर क्षेत्र की ए बी इनक्लाइन भूमिगत खदान के कार्य-प्रारंभ, पुनर्वास, विकास एवं संचालन करने हेतु वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) द्वारा श्री अमरनाथ मिनरल प्रा. लिमिटेड (In Consortium with S R Remedial Services Pvt. Limited & Chandra Coal Private Limited) को लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) जारी किया गया है।

यह अनुबंध 25 वर्षों के लिए किया गया। यह अनुबंध रिवेन्यू शेयरिंग आधार पर किया गया है। यह, इस प्रकार का, वेकोलि का दूसरा अनुबंध है। इसके पूर्व वलनी भूमिगत खदान का भी इस प्रकार का अनुबंध किया गया था। इस खदान में 25 वर्षों में प्रस्तावित कुल कोयला उत्पादन 6.55 मिलियन टन होगा।

आज वेकोलि मुख्यालय में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने एलओए श्री अमरनाथ मिनरल प्रा. लिमिटेड के श्री शैलेंद्र कैलाशचंद्र अग्रवाल, श्री नरेंदर सिंह एवं भूपिन्दर सिंह कोहली को सौंपा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस खदान में जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा और यह खदान राष्ट्र की कोयला आवश्यकताओं को पूर्ण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएगी।

इस अवसर पर वेकोलि के निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) ए. के. सिंह, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के तकनीकी सचिव तरुण कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (सीएमसी) ए. पी. सिंह एवं मुख्य प्रबंधक (खनन) संजय भट, विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: