Friday, May 1, 2026
Home State News Chhattisgarh मुंह में छिपकली घुसने से 3 साल के बच्चे की मौत

मुंह में छिपकली घुसने से 3 साल के बच्चे की मौत

बताया गया है कि घटना तब हुई, जब बच्चे की मां कुछ सामान लाने के लिए दुकान गई थी। बच्चे के मुंह में कब छिपकली चली गई, कुछ पता ही नहीं चला।

Advertisement

कोरबा, 24 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 3 साल के बच्चे की जान छिपकली की वजह से चली गई। दरअसल बच्चे के मुंह में छिपकली चले गई थी।

बताया गया है कि घटना तब हुई, जब बच्चे की मां कुछ सामान लाने के लिए दुकान गई थी। बच्चे के मुंह में कब छिपकली चली गई, कुछ पता ही नहीं चला। मामला कोरबा जिले के बांकीमोगरा थाना क्षेत्र का है।

बांकीमोगरा नागिनभांठा मोहल्ले में राजकुमार पाण्डेय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। दो भाई- बहनों में सबसे छोटा जगदीश (3 वर्ष) सोमवार को घर के पास खेल रहा था, जबकि मां दुकान से कुछ सामान लाने के लिए गई थी। इस दौरान छिपकली बच्चे के मुंह में घुस गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

मां जब दुकान से वापस लौटी, तो उसने बच्चे के मुंह में मरी हुई छिपकली देखी, जिससे उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाकर आस-पास के लोगों को बुलाया। हालांकि तब तक बच्चे की जान जा चुकी थी।

Advertisement

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल माना जा रहा है कि मुंह में जहर फैलने से बच्चे की मौत हुई है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: