Monday, November 23, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन कर्मचारी भविष्‍य निधि योजना: सरकार ने ब्याज दर में की बढ़ोतरी

कर्मचारी भविष्‍य निधि योजना: सरकार ने ब्याज दर में की बढ़ोतरी

सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना के तहत जमा राशि पर 8.15 फीसदी की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है।

Advertisement

सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना के तहत जमा राशि पर 8.15 फीसदी की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। पिछले साल इन खातों पर ब्याज की दर 8.1% थी।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार EPFO ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को 2022- 23 के लिए EPF पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज सदस्यों के खातों में जमा करने के लिए कहा है। यह आदेश ब्याज दर पर वित्त मंत्रालय की सहमति के बाद आया।

अब EPFO के क्षेत्रीय कार्यालय ग्राहकों के खाते में ब्याज डालेंगे। EPFO ने मार्च 2022 में 2021-22 के लिए EPF जमा पर ब्याज दर को घटाकर 8.10 प्रतिशत कर दिया है। यह 1977-78 के बाद से सबसे कम ब्याज दर थी, जब EPF ब्याज दर आठ प्रतिशत थी।

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान