Tuesday, August 25, 2026
Home State News Chhattisgarh कोरबा : जिले के 17वें कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया पदभार ग्रहण

कोरबा : जिले के 17वें कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया पदभार ग्रहण

कलेक्टर सौरभ कुमार 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। श्री सौरभ कुमार इससे पहले दंतेवाड़ा, रायपुर, बिलासपुर जिले के कलेक्टर रह चुके है।

Advertisement

कोरबा, 01 अगस्त : छत्तीसगढ़ स्थित कोरबा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री सौरभ कोरबा जिले के 17वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं।

पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार का स्वागत किया। पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले के विकास की गति को आगे बढाने के संबंध में कहा कि शासन की योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, डीएफओ अरविंद पीएम, नवनियुक्त नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, एसडीएम भी उपस्थित थे।

कलेक्टर सौरभ कुमार 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। सौरभ कुमार इससे पहले दंतेवाड़ा, रायपुर, बिलासपुर जिले के कलेक्टर रह चुके है। वे चिप्स में सीईओ के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दंतेवाड़ा रहते हुए नवाचार के क्षेत्र में भी कलेक्टर श्री कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित पालनार गांव को कैशलेस गांव में बदलने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री के हाथों पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट