Friday, May 1, 2026
Home Industrial (English) असम के नुमालीगढ रिफाइनरी और इनलैण्‍ड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच...

असम के नुमालीगढ रिफाइनरी और इनलैण्‍ड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच हुआ MoU

श्री सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई एक्‍ट ईस्‍ट नीति से समूचे पूर्वोत्‍तर राज्‍य अब विकास के केन्‍द्र बनते जा रहे हैं।

Advertisement

बांग्लादेश और अन्‍य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को पेट्रोलियम और पैट्रोरसायन उत्‍पादों के परिवहन के लिए असम के नुमालीगढ रिफाइनरी लिमिटेड (Numaligarh Refinery Limited) और इनलैण्‍ड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Inland Waterways Authority of India) के बीच आज गुवाहाटी में समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये गये।

इस मौके पर केन्‍द्रीय पोत, जहाजरानी और जल मार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल और पैट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस राज्‍य मंत्री रमेश तेली तथा असम सरकार के दो मंत्री भी मौजूद थे।

इस अवसर पर श्री सोनोवाल ने कहा कि एक राष्‍ट्र अपनी परिवहन व्‍यवस्‍था के विकास के बिना प्रगति नही कर सकता। सिर्फ एक मजबूत परिवहन व्‍यवस्‍था ही समाज में बदलाव ला सकती हैं।

श्री सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई एक्‍ट ईस्‍ट नीति से समूचे पूर्वोत्‍तर राज्‍य अब विकास के केन्‍द्र बनते जा रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि पूर्वोत्‍तर राज्‍य अब अपने उत्‍पाद दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को निर्यात कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: