Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन SECL के श्रमिक संगठनों ने CMOAI के बॉयकॉट का किया ऐलान

SECL के श्रमिक संगठनों ने CMOAI के बॉयकॉट का किया ऐलान

यहां बताना होगा कि 11वें वेतन समझौते के बाद से ही ऑफिसर्स एसोसिएशन और श्रमिक संगठनों के बीच तनातनी की स्थिति निर्मित हुई है।

Advertisement

बिलासपुर, 28 सितम्बर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के श्रमिक संगठन HMS, BMS, INTUC, CITU, AITUC ने कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMOAI) के बॉयकॉट का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़ें: हड़ताल टलवाकर CIL प्रबंधन कानूनी राय लेने में जुटा, बढ़ा हुआ वेतन भुगतान का रास्ता निकाला जा रहा

इस संदर्भ में नाथूलाल पांडेय (HMS), मजरुल हक अंसारी (BMS), हरिद्वार सिंह (एटक), गोपालनारायण सिंह (INTUC), वीएम मनोहर (CITU) ने सयुंक्त हस्ताक्षर से एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है एसईसीएल द्वारा आयोजित की जाने वाली कंपनी, एरिया एवं यूनिट स्तर की किसी भी मीटिंग CMOAI के पदाधिकारियों की उपस्थिति होगी तो यूनियन उसका बहिष्कार करेगी।

इसे भी पढ़ें: कोयला कंपनियां 9 राज्यों के 981 गांवों को जल उपलब्ध करा रहीं

Advertisement

यहां बताना होगा कि 11वें वेतन समझौते के बाद से ही ऑफिसर्स एसोसिएशन और श्रमिक संगठनों के बीच तनातनी की स्थिति निर्मित हुई है। हाल ही में बीएमएस के कोल प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी ने NCWA- XI के लागू होने के बाद इसमें आई बाधा को लेकर CMOAI को दोषी ठहराया था। श्री रेड्डी ने कहा था कि अधिकारियों के संगठन के लोग NCWA- XI को निरस्त करने षड्यंत्र रच रहे हैं।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: