Friday, May 1, 2026
Home State News Chhattisgarh सामाजिक संगठनों की वर्षों पुरानी मांग को राजस्व मंत्री ने किया पूरा,...

सामाजिक संगठनों की वर्षों पुरानी मांग को राजस्व मंत्री ने किया पूरा, कई समाजों को भूमि का आबंटन

अब यह सभी अपने सामाजिक कार्यों के साथ ही समाज को नई दिशा में देने वाले कार्यक्रम अपने जमीन पर निर्मित सामुदायिक भवन में संपन्न कर सकेंगे।

Jaisingh Agarwal
Jaisingh Agarwal
Advertisement

कोरबा। अलग-अलग समाजों की जो मांग वर्षाे से लंबित थी। उसे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पूरा किया है। जिले के रोटरी क्लब सहित पांच अन्य समाजों को उनके सामुदायिक भवन के लिए भूमि का आबंटन किया गया है। जिससे सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर है।

विगत दिनों राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्रालय में एक आवश्यक बैठक रखी गयी थी। मंत्रालय की शासकीय भूमि आवंटन व व्यवस्थापन के लिए अंतरविभागीय समिति की बैठक में सामाजिक संगठनों को भूमि आवंटन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कोरबा जिले के कई समाज को भूमिका आवंटन हुआ है। जिसमें कुर्मी समाज को 1 एकड़ 58 डिसमिल जमीन आवंटित की गई है। इसके अलावा कन्नो कलार जयसवाल समाज को 54 डिसमिल जमीन दी गई है।

इसके अलावा चार अन्य समाजों को भूमि का आवंटन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने स्तर पर स्वयं की रुचि लेकर कराया है। जिसमे सहीस समाज, कनौजिया राठौर समाज, देवांगन समाज और रोटरी रोटरी क्लब आफ कोरबा शामिल है। इनको 17-17 डिसमिल जमीन का आवंटन कर दिया गया है।

अब यह सभी अपने सामाजिक कार्यों के साथ ही समाज को नई दिशा में देने वाले कार्यक्रम अपने जमीन पर निर्मित सामुदायिक भवन में संपन्न कर सकेंगे।

Advertisement

सामुदायिक भवन सामाजिक संगठनों के लिए बेहद अहम 

मंत्री जय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान समाजों को खास प्राथमिकता दी गई है। मंत्री का मानना है कि सामुदायिक भवन समाजों के विकास के लिए बेहद अहम होते हैं। सामुदायिक भवन बन जाने के बाद समाज के सभी पदाधिकारी और सदस्य यहां एकत्र होते हैं। सभी अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाते हैं। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो की रूपरेखा तैयार करते हैं। जिससे कि उनके समाज का विकास होता है। जब किसी समाज का विकास होता है, तो वह किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए मील के पत्थर के समान होता है। इसलिए सामुदायिक भवन समाजों के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: