Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL : वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2023 का शुभारंभ

WCL : वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2023 का शुभारंभ

उद्घाटन समारोह में निदेशक (तकनीकी/कार्मिक) जे. पी. द्विवेदी ने सुरक्षा शपथ दिलाई, जिसे टीम वेकोलि के सदस्यों ने दोहराया

Advertisement

अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने आज सुरक्षा ध्वज फहरा कर वेकोलि (WCL) में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा-2023 का शुभारंभ किया। यह सुरक्षा पखवाड़ा दिनांक : 23 नवम्बर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक मनाया जाएगा।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएमडी श्री मनोज कुमार ने पखवाड़े के महत्व को बताते हुए कहा कि इससे कर्मियों में जागरुकता के साथ सहभागिता बढ़ती है। सुरक्षा वेकोलि की प्राथमिकता है एवं सभी को सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। उन्होंने सभी से सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए शून्य दुर्घटना की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया।

उद्घाटन समारोह में निदेशक (तकनीकी/कार्मिक) जे. पी. द्विवेदी ने सुरक्षा शपथ दिलाई, जिसे टीम वेकोलि के सदस्यों ने दोहराया और सेफ़्टी के सभी मानकों के पालन करने एवं सुरक्षा के अनुशासन को पूर्णतः अंगीकार करने का संकल्प लिया। तत्पूर्वी उपस्थित अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री ए. के. सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे, कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड के सदस्य श्री सी. जे. जोसफ़ तथा महाप्रबंधक गण, विभागाध्यक्ष एवं कर्मी बढ़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: