Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्रालय की अपर सचिव तेज का एसईसीएल गेवरा दौरा, डिस्पैच पर...

कोयला मंत्रालय की अपर सचिव तेज का एसईसीएल गेवरा दौरा, डिस्पैच पर दिया जोर

श्रीमती तेज ने रेलवे के अधिकारियों के साथ भी बैठक की जिसमें मेगा परियोजनाओं के रेल के जरिये डिस्पैच पर विस्तृत बातचीत की गई।

Advertisement

कोरबा, 25 नवम्बर। कोयला मंत्रालय (Coal Ministry) की अपर सचिव श्रीमती विस्मिता तेज ने शुक्रवार को एसईसीएल (SECL) के मेगा प्रोजेक्ट गेवरा क्षेत्र (Gevra Area) का दौरा किया।

इसे भी पढ़ें: CMOAI के अध्यक्ष डीएन सिंह बने CMPFO ट्रस्टी बोर्ड के सदस्य

उन्होंने गेवरा में एक समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उत्पादन- उत्पादकता एवं डिस्पैच से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही एफ़एमसी अंतर्गत साइलो एवं डिस्पैच के लिए रेल रैकों की उपलब्धता पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

श्रीमती तेज ने रेलवे के अधिकारियों के साथ भी बैठक की जिसमें मेगा परियोजनाओं के रेल के जरिये डिस्पैच पर विस्तृत बातचीत की गई।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया बंद करेगी माइनिंग इक्विपमेंट्स का आयात, 6 सालों में प्लान को दिया जाएगा अंजाम

इससे पहले श्रीमती तेज के एसईसीएल आगमन पर सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। दौरे पर अपर सचिव के साथ, कोल इंडिया निदेशक (विपणन) मुकेश चौधरी, एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक तकनीकी (संचालन एवं योजना/परियोजना) एसएन कापरी, क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट