Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल ECL कुनुस्तोड़िया क्षेत्र: इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर के रूप में चयनित कर्मियों का जीएम...

ECL कुनुस्तोड़िया क्षेत्र: इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर के रूप में चयनित कर्मियों का जीएम ने किया सम्मान

इस पर दोनों कर्मियों ने अपनी प्रतिबद्धता ज़ाहिर करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधन, विशेषकर महाप्रबंधक महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

ईसीएल (ECL) के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में जनरल मजदूर के पद पर कार्यरत गौरांग राणा व संदीप मंडल ने स्टेट इलेक्ट्रिकल रेग्युलेटरी बोर्ड द्वारा आयोजित इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

क्षेत्र के कर्मियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कंपनी में वैधानिक पदों की कमी को देखते हुए ईसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता के नेतृत्व में कंपनी के कार्यकारी निदेशक मंडली का यह प्रयास रहा है कि अपने योग्य कर्मियों को प्रोत्साहित, प्रेरित और प्रशिक्षित कर इन पदों को भरा जाय। इस क्रम में मुख्यालय की ओर से समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किये जाते रहते हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि श्री गौरांग व श्री संदीप की तरह अन्य कर्मी भी इसका लाभ उठाएं और अपने करियर को गति दें। श्री सिन्हा ने इन दो कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा यह आपका दायित्व है कि आप अपने अन्य साथियों को भी इसके लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करें।

इस पर दोनों कर्मियों ने अपनी प्रतिबद्धता ज़ाहिर करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधन, विशेषकर महाप्रबंधक महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौक़े पर महाप्रबंधक के साथ क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री राजेश त्रिवेदी एवं अन्य भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: