Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) रेलवे भारतीय रेल की “रेलवे के लिए स्टार्टअप” पहल में तेजी

भारतीय रेल की “रेलवे के लिए स्टार्टअप” पहल में तेजी

विभिन्न नवाचारी स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए भारतीय रेल इनोवेशन पोर्टल पर कुल 1251 इकाइयां पंजीकृत

Advertisement

भारतीय रेल ने स्टार्ट-अप (Startups for Railways) और अन्य संस्थाओं की भागीदारी के जरिए नवाचारी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की है। रेल मंत्रालय द्वारा 13 जून, 2022 को “रेलवे के लिए स्टार्टअप” पहल शुरू की गई थी।

इसका उद्देश्य भारतीय रेल की परिचालन दक्षता और सुरक्षा में सुधार के लिए भारतीय स्टार्टअप/एमएसएमई/नवोन्मेषियों/उद्यमियों द्वारा विकसित नवीन प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाना है।

रेल मंत्रालय का लक्ष्य भारतीय रेल की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और रखरखाव संबंधी मुद्दों का समाधान करना है। नीति के तहत, परियोजना के मद्देनजर बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) का विशेष स्वामित्व स्टार्टअप/एमएसएमई/नवोन्मेषी/उद्यमी के पास होगा।

23 आवंटित परियोजनाओं का मोल 43.87 करोड़ रुपए है।

Advertisement
  • इनोवेशन पोर्टल पर पंजीकृत कुल संस्थाएं-1251
  • स्टार्टअप- 248
  • वैयक्तिक नवोन्मेषी- 671
  • एमएसएमई-142
  • अनुसंधान एवं विकास संगठन/संस्थान-58
  • स्वामित्व/साझेदारी फर्म/कंपनी/एलएलपी/जेवी/कंसोर्टियम-47
  • गैर सरकारी संगठन-19
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: