Saturday, August 29, 2026
Home National News SBI रिसर्च रिपोर्ट: देश में व्यक्तिगत आय असमानता में कमी आई...

SBI रिसर्च रिपोर्ट: देश में व्यक्तिगत आय असमानता में कमी आई है

भारतीय स्टेट बैंक ने वित्त वर्ष 2013- 2014 और 2021- 2022 के बीच की अवधि की एक आर्थिक शोध रिपोर्ट जारी की है।

Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्त वर्ष 2013- 2014 और 2021- 2022 के बीच की अवधि की एक आर्थिक शोध रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में व्यक्तिगत आय असमानता में पर्याप्त कमी आई है।

हाल के वर्षों में लोगों की आमदनी बढने और मध्‍यम वर्ग की स्थिति मजबूत होने से यह संभव हो पाया है। इस रिपोर्ट के अनुसार 36.3 प्रतिशत करदाता कम आय से उच्च आयकर श्रेणी में चले गए जिसके कारण 21.3 प्रतिशत अतिरिक्त आय हुई है।

रिपोर्ट से पता चलता है कि इस अवधि के दौरान साढे तीन लाख रुपये से कम आय वाले लोगों की आय असमानता 31 दशमलव आठ प्रतिशत से घटकर 15 दशमलव आठ प्रतिशत हो गई।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट