Tuesday, September 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन कोल सेक्टर के ट्रेड यूनियन की बैठक में निजीकरण पर होगी चर्चा...

कोल सेक्टर के ट्रेड यूनियन की बैठक में निजीकरण पर होगी चर्चा और आंदोलन की बनेगी रणनीति

बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के विनिवेश तथा मोदी सरकार की मजदूर और उद्योग विरोधी नीति को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

Advertisement

नई दिल्ली, 21 जनवरी। कोल सेक्टर के ट्रेड यूनियन (trade union of coal sector) केन्द्र की मोदी सरकार के विरूद्ध लामबंद हो रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में 22 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे वर्चुअल बैठक रखी गई है।

इस वर्चुअल बैठक में एचएमएस, इंटक, सीटू और एटक के कोल फेडरेशन से 10- 10 नेता जुड़ेंगे। बताया गया है कि केन्द्र सरकार द्वारा कोयला उद्योग को निजीकरण के रास्ते पर ले जाने को लेकर बैठक में चर्चा के लिए बड़ा मुद्दा होगा। कोयला खदानों का संचालन एमडीओ और रेवन्यू शेयरिंग के जरिए किए जाने का विरोध किया जाएगा।

बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के विनिवेश तथा मोदी सरकार की मजदूर और उद्योग विरोधी नीति को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि नहीं जुड़ेंगे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट