Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

SECL मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

Advertisement

बिलासपुर, 31 जनवरी। बुधवार, 31 जनवरी को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 8 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हॉल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजनाएस.एन. कापरी, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में बीपी सिंह महाप्रबंधक (खान सुरक्षा एवं बचाव), राकेश सॉ महाप्रबंधक (उत्खनन) निदेशक तकनीकी सचिवालय, बसंत अग्निहोत्री मुख्य प्रबंधक (उत्खनन) योजना-परियोजना विभाग,  डी.एस. पाण्डे मुख्य प्रबंधक क्लीन एनर्जी विभाग, एमसी झा एसओई (सिविल) सीएसआर विभाग, संगीता बझलवार कार्यालय अधीक्षक सीएमडी सचिवालय, दयाराम सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक सुरक्षा विभाग, कालीचरण हेड प्यून एमएस विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।

इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशल से ही कम्पनी सफलता के इस मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहॉं के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट